Amazon इस महीने 8 अक्टूबर से साल की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल शुरू करने जा रहा है।
Photo Credit: Amazon
Amazon Great Indian Festival 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
Amazon इस महीने 8 अक्टूबर से साल की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल शुरू करने जा रहा है। जबकि प्राइम मेंबर्स को इस सेल में 1 दिन पहले से ही खरीदारी का मौका मिलेगा। दिवाली के मौके पर शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में ई-कॉमर्स साइट ने खुलासा कर दिया है। आज हम Samsung के बजट रेंज में आने वाले स्मार्टफोन से लेकर मिड रेंज, फ्लैगशिप और फोल्डेबल फोन पर सामने आई डील्स की बात कर रहे हैं। आइए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G की कीमत अमेजन सेल के दौरान ₹34,999 से शुरू होगी, जबकि यह फोन इस साल मार्च में ₹41,999 में लॉन्च किया गया था। Galaxy A56 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
Samsung Galaxy M17e 5G
Samsung Galaxy M17e 5G ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹16,999 में मिलेगा, जिसमें कूपन ऑफर भी शामिल है। Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ इनफिनिटी-यू एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹_ _,_ _9 में उपलब्ध होगा। Galaxy S25 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold7 5G
Samsung Galaxy Z Fold7 5G अमेजन की दिवाली सेल के दौरान ₹_ _,_ _9 में मिलेगा। Galaxy Z Fold 7 5G में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस किया गया है।
Samsung Galaxy A17 5G
Samsung Galaxy A17 5G अमेजन पर दिवाली सेल में ₹_ _,_ _9 की शुरुआती कीमत पर आएगा। Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा