आगामी स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। OnePlus N6x में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है
इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। OnePlus N6x का प्राइस अफोर्डेबल हो सकता है। देश में हाल ही में इस सीरीज में OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था।
आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। भारत में OnePlus N6x को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से होगी। OnePlus N6x में फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फोटो एडिटिंग टूल्स दिए जाएंगे। इनमें AI Portrait Glow और AI Unblur शामिल होंगे।
OnePlus N6x में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 2.5 दिन तक चलेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे से अधिक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11 घंटे से अधिक की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगा। OnePlus N6x के लिए Ice Blue और Burgundy Red कलर्स के विकल्प होंगे। आगामी स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। OnePlus N6x में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन OnePlus Nord CE 6 के लगभग समान है।
भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए OnePlus N6 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!