itel ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन itel A300C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: itel
itel A300C में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।
itel ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन itel A300C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शुरुआत में यह फोन सिर्फ 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश हुआ था और अब 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध हो गया है। फोन के बाकि फीचर्स पहले जैसे ही हैं। इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए itel A300C की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
itel A300C का 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,699 में आता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं। जो ग्राहक फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो यह उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
itel A300C में 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में Mali G57 MP1 जीपीयू के साथ 2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक अपग्रेड किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर चलता है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। A300C के कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक,4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। कंपनी ने इस फोन को ड्यूरेबल बनाने पर जोर दिया है, जिसके लिए यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा