IRCTC अकाउंट को Aadhaar Number से लिंक, महीने में बुक कर पाएंगे 12 टिकटें

भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा को 6 से बढ़ाकर 12 कर दी है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ऐसा करने के लिए यूज़र को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड से जोड़ना होगा।

IRCTC अकाउंट को Aadhaar Number से लिंक, महीने में बुक कर पाएंगे 12 टिकटें
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा 6 से बढ़कर 12 हो जाएगी
  • यूज़र को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड से जोड़ना होगा
  • भारतीय रेलवे ने यह व्यवस्था 26 अक्टूबर से शुरू की थी
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा को 6 से बढ़ाकर 12 कर दी है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ऐसा करने के लिए यूज़र को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड से जोड़ना होगा। भारतीय रेलवे ने यह व्यवस्था 26 अक्टूबर से शुरू की थी। माना जा रहा है कि रेलवे टिकट काटने की सीमा बढ़ाने के बहाने भारतीय रेलवे पैसेंजर को आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने के लिए प्रेरित कर रही है।

IRCTC के आधिकारियों ने बताया कि अभी पैसेंजर एक महीने में आईआरसीटीसी अकाउंट से सर्वाधिक 6 टिकट बुक सकते हैं। अगर पैसेंजर अपने आधार नंबर को इस अकाउंट से नहीं जोड़ना चाहते हैं तो वे अब भी सर्वाधिक 6 टिकट ही काट पाएंगे। अगर वेबसाइट से 6 से ज़्यादा टिकट बुक करना है तो आईआरसीटी यूज़र का आधार नंबर अपडेट होना चाहिए और साथ में एक पैसेंजर का भी।

आईआरसीटी पोर्टल पर यूज़र को 'माय प्रोफाइल' कैटेगरी के अंदर Aadhaar KYC विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आधार नंबर अपडेट कर देना होगा। इसके बाद आपके द्वारा आधार कार्ड के साथ रजिस्टर कराए गए मोबाइल नंबर पर वनटाइम पासवर्ड आएगा। इस ओटीपी का इस्तेमाल वैरिफिकेशन के लिए होगा।

इसके अलावा साथ में जाने वाले एक और पैसेंजर के आधार नंबर को भी मास्टर लिस्ट में अपडेट करना होगा। इसका भी वैरिफिकेशन ओटीपी के ज़रिए होगा। अगर कोई नया पैसेंजर है तो यूज़र पैसेंजर के नाम और आधार कार्ड के ब्योरे का इस्तेमाल मास्टर लिस्ट में कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया है कि ऐसा महीने में 6 टिकट से ज़्यादा बुक कराने से पहले करना होगा।

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यह सुविधा आ जाने के बाद बिचौलिये और ट्रैवल एजेंट द्वारा नकली यूज़र आईडी बनाए जाने पर रोक लगेगी।

ज्ञात हो कि आईआरसीटीसी पोर्टल से आम कोटे में एक बार में सर्वाधिक 6 पैसेंजर का टिकट कट सकता है। वहीं, तत्काल बुकिंग में हर टिकट पर चार पैसेंजर की सीमा होती है।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल दिसंबर महीने में आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। लेकिन विरोध के बाद इस निर्देश को हटा लिया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Indian Railways, Internet, IRCTC, IRCTC booking
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »