स्‍मार्टफोन के बिना भी चला सकते हैं Samsung Galaxy Watch 4, यह है तरीका

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक स्मार्टवॉच को दुनियाभर में अगस्‍त में अनवील किया गया था और कुछ समय बाद ये घडि़यां इंडिया मे भी आ गई थीं।

स्‍मार्टफोन के बिना भी चला सकते हैं Samsung Galaxy Watch 4, यह है तरीका

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी वॉच यूजर हैं, तो एक्‍सरसाइज समेत कई और आउटडोर एक्टिविटीज जैसे- पहाड़ पर चढ़ने जैसे टास्‍क भी इस स्‍मार्टवॉच के साथ बिना मोबाइल फोन इस्‍तेमाल किए कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यूजर कई आउटडोर एक्टिविटीज को बिना फोन की मदद के कर सकते हैं
  • हालांकि बिना फोन के इस्‍तेमाल करने से कई फीचर नहीं मिलते
  • वॉच को पहली बार ऑन करके या रीसेट करके इसे सेट कर सकते हैं
विज्ञापन
गैलेक्सी वॉच जैसी मॉडर्न स्मार्टवॉच का इस्‍तेमाल स्मार्टफोन के बिना भी किया जा सकता है। इस फीचर को कैसे इनेबल किया जाए, यही हम आपको आज बताने जा रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक स्मार्टवॉच को दुनियाभर में अगस्‍त में अनवील किया गया था और कुछ समय बाद ये घडि़यां इंडिया मे भी आ गई थीं। ये गैलेक्सी स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ और LTE ऑप्‍शंस में आती हैं। डेटा कनेक्टिविटी की मदद से LTE वैरिंएट एक स्टैंडअलोन वैरिएंट की तरह काम कर सकता है, जबकि ब्‍लूटूथ मॉडल को गैलेक्‍सी वियरेबल ऐप से पेयर करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक ऐसा तरीका है, जिससे आप गैलेक्सी वॉच को मोबाइल फोन से कनेक्ट किए बिना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना स्‍मार्टफोन के ऐसे करें सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 का इस्‍तेमाल

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी वॉच यूजर हैं, तो एक्‍सरसाइज समेत कई और आउटडोर एक्टिविटीज जैसे- पहाड़ पर चढ़ने जैसे टास्‍क इस स्‍मार्टवॉच के साथ बिना मोबाइल फोन इस्‍तेमाल किए कर सकते हैं। जब आप पहली बार इसे ऑन करते हैं या इसे रीसेट करते हैं, तो Galaxy Watch को मोबाइल के बिना इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यह भी याद रखना चाहिए कि जब आप स्‍मार्टफोन से कनेक्ट किए बिना अपनी गैलेक्सी वॉच का इस्‍तेमाल करते हैं, तो कुछ फीचर्स नहीं मिलते।
  1. अपनी सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 या सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक को पावर ऑन करें।
  2. स्क्रीन के नीचे इस आइकन ‘?' (क्‍वेश्‍चन मार्क) पर टैप करें और फ‍िर ‘Here' पर टैप करें
  3. एक नोटिस दिखाई देगा, इसे ध्यान से पढ़ें और 'Continue' पर क्लिक करें
  4. नियम और शर्तें पढ़ें और उनसे सहमत होने के लिए 'Next' पर टैप करें
  5. अपने सैमसंग खाते से लॉगिन करें (या Skip ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें)
  6. अपने क्षेत्र का टाइम जोन सेट करें
  7. सैमसंग आपसे डेटा को रिस्‍टोर करने या बैकअप लेने के लिए एक पिन सेट करने के लिए भी कहेगी
  8. एप्स स्क्रीन पर सेटिंग्‍स पर टैप करें। अब कनेक्‍ट टु फोन करें। अब टिक मार्क आइकन पर क्लिक करें और पिन डालें। इससे आप स्‍मार्टफोन के बिना गैलेक्सी वॉच का इस्‍तेमाल करते समय पिन की मदद से उसे मोबाइल से कनेक्ट कर सकेंगे।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Snappy UI
  • Accurate step and distance tracking
  • SpO2 and body composition tracking
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Only Bixby assistant
  • Expensive
  • Slow charging
Strap ColourBlack, Silver
Display Size46mm
Compatible OSAndroid
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy Watch 4 Classic, Galaxy Watch 4, Bluetooth, LTE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »