Xiaomi की X Pro QLED TV सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च

इन TVs में 65 इंच तक के QLED डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन के साथ होंगे। इनमें MagiQ फीचर दिया जाएगा जिससे वाइब्रेंट कलर एक्सपीरिएंस मिलेगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2024 21:04 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में 65 इंच डिस्प्ले तक के TV शामिल होंगे
  • ये ऑल-स्क्रीन डिजाइन और बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होंगे
  • शाओमी की इस टेलीविजन सीरीज में सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरिएंस भी मिलेगा

इसमें 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज वाले TVs शामिल होंगे

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की X Pro QLED स्मार्ट TV सीरीज जल्द लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में 65 इंच डिस्प्ले तक के TV शामिल होंगे। इन TV में  QLED पैनल होंगे। ये ऑल-स्क्रीन डिजाइन और बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होंगे। पिछले कुछ वर्षों में Xiaomi के स्मार्ट TV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि नई X Pro QLED स्मार्ट TV सीरीज को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज वाले TVs शामिल होंगे। इन TVs में 65 इंच तक के QLED डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन के साथ होंगे। इनमें MagiQ फीचर दिया जाएगा जिससे व्युअर्स को वाइब्रेंट कलर एक्सपीरिएंस मिलेगा। इन TVs में ऑल-स्क्रीन डिजाइन बहुत स्लिम बेजेल्स और मेटल फिनिश के साथ होगा। शाओमी की इस टेलीविजन सीरीज में सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरिएंस भी मिलेगा। ये TVs PatchWall इंटरफेस के साथ Google TV पर चलेंगे। 
Advertisement

पिछले वर्ष पेश की गई शाओमी की X Pro स्मार्ट TV सीरीज में 40 इंच, 50 इंच और 55 इंच के डिस्प्ले वेरिएंट्स वाले टेलीविजन 4K HDR स्क्रीन के साथ थे। इनका शुरुआती प्राइस 32,999 रुपये का था। इन TVs में Dolby Vision IQ और Vivid Picture Engine 2 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट था। 

शाओमी ने फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन जल्द लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 15 Ultra के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Xiaomi 14 Ultra की तरह Xiaomi 15 Ultra में भी रियर क्वाड कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा यूनिट होगी। Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा दिए गए थे। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT900 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ था। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा था। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.