Xiaomi 15 Ultra में हो सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा दिए गए थे

Xiaomi 15 Ultra में हो सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन में रियर क्वाड कैमरा यूनिट हो सकती है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 हो सकता है
  • Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा दिए गए थे
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन जल्द लाया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 15 Ultra के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Xiaomi 14 Ultra की तरह Xiaomi 15 Ultra में भी रियर क्वाड कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा यूनिट होगी। Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा दिए गए थे। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT900 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ था। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। 

इस वर्ष मार्च में Xiaomi 14 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.73 इंच  WQHD+ LTPO AMOLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 120  Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 14 Ultra की 5,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Xiaomi ने देश में Xiaomi 14 Civi Limited Edition को लॉन्च किया है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के वेरिएंट के समान हैं लेकिन इसमें Panda Design कहा जाने वाला नया डुअल-टोन टेक्सचर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि इसमें ब्लैक मिरर ग्लास और वीगन लेदर है जिससे तीन नए कलर्स लाए गए हैं। इनमें से एक शाओमी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल SU7 के समान है। यह स्मार्टफोन 12 GB के RAM + 512 GB स्टोरेज के सिंगल कन्फिग्रेशन में है। इसमें 6.55 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए इसमें कंपनी का T1 सिग्नल एनहांसमेंट चिप दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »