Tecno Pova 7 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

हाल ही में इस सीरीज के बेस मॉडल Pova 7 को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर LJ7 के साथ देखा गया था

Tecno Pova 7 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Pova 7 और Pova 7 Pro की लिस्टिंग हुई है

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर Tecno Pova 7 5G सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • पिछले वर्ष Tecno ने Pova 6 सीरीज को पेश किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno की Pova 7 5G सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में चार मॉडल - Tecno Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Ultra 5G और Pova 7 Neo शामिल हो सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन सीरीज का टीजर दिया गया है। 

पिछले वर्ष Tecno ने Pova 6 सीरीज को पेश किया था। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर Tecno Pova 7 5G सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसमें इन स्मार्टफोन्स के रियर पैनल का डिजाइन दिखाया गया है। Tecno की Pova 6 सीरीज में Pova 6, Pova 6 Pro और Pova 6 Neo शामिल थे। कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7 Ultra 5G को भी शामिल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate हो सकता है। 

पिछले कुछ सप्ताह में Tecno Pova 7 5G सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस सीरीज के बेस मॉडल Pova 7 को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर LJ7 के साथ देखा गया था। इसके अलावा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Pova 7 और Pova 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। Tecno Pova 7 Ultra 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में देश में Tecno के Pova Curve 5G की बिक्री शुरू की गई थी। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pova Curve 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 16,999 रुपये का है। स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 5 कोटिंग है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »