Nokia TV Box अगस्त में Flipkart पर हो सकता है लॉन्च

NokiaPowerUser की रिपोर्ट दावा करती है कि नया Nokia TV Box भारत में अगले महीने दस्तक दे सकता है। फ्लिपकार्ट द्वारा पेश किया जाने वाला यह नोकिया एंड्रॉयड टीवी बॉक्स Android TV 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Nokia TV Box अगस्त में Flipkart पर हो सकता है लॉन्च

Nokia ब्रांड के स्मार्ट टीवी पहले से मार्केट में मौज़ूद

ख़ास बातें
  • Nokia Android TV Box में होगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट
  • Nokia Smart TV 55-Inch की कीमत 41,999 रुपये है
  • Flipkart पर जल्द हो सकते हैं Nokia Android TV box के टीज़र्स ज़ारी
विज्ञापन
Nokia Android TV Box भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। बता दें, Flipkart के पास नोकिया ब्रांड से संबंधित टीवी प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का लाइसेंस है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, भारतीय मार्केट में नया डिवाइस अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने फ्लिपकार्ट ने Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और जेबीएल ऑडियो के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था और अब यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अगस्त महीने में नोकिया टीवी सेट-टॉप बॉक्स लेकर आने की तैयारी कर रही है। अज्ञात लॉन्च तारीख के अलावा, सामने आई नई रिपोर्ट में आगामी नोकिया टीवी सेट-टॉप बॉक्स से संबंधित फीचर्स की भी जानकारी हासिल हुई है।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए NokiaPowerUser की रिपोर्ट दावा करती है कि नया Nokia TV Box भारत में अगले महीने दस्तक दे सकता है। फ्लिपकार्ट द्वारा पेश किया जाने वाला यह नोकिया एंड्रॉयड टीवी बॉक्स Android TV 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी टीवी बॉक्स 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन का आउटपुट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट भी प्रदान करेगा।

आगामी नोकिया बॉक्स कथित तौर पर वॉयस कमांड और वॉयस कंट्रोल रिमोट फीचर के लिए गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी पेश करेगा। अगर इस रिपोर्ट में कही गई बातें सच है, तो फ्लिपकार्ट जल्द ही नोकिया एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स से संबंधित टीज़र्स ज़ारी करना शुरू कर सकता है।

अब तक फ्लिपकार्ट ने भारत में नोकिया ब्रांड के दो स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। अब लगता है कि पोर्टफोलियो को विविधता लाने के लिए कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड टीवी बॉक्स पेश कर सकती है। पिछले साल दिसंबर में भारत में नोकिया का पहला स्मार्ट टीवी 55 इंच 4K यूएचडी स्क्रीन फ्लिपकार्ट के जरिए लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम, जेबीएल ऑडियो टेक्नोलॉजी और 24 वॉट मल्टीपल स्पीकर्स पर काम करता है। अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो नोकिया ब्रांड के इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर और 16 जीबी तक का रैम मौजूद है।

पिछले महीने फ्लिपकार्ट ने भारत में नया 43-inch Nokia Smart TV लॉन्च किया, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। इसके प्रमुख फीचर्स में JBL ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा यह नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच वेरिएंट बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Nokia TV, Android TV box, Nokia

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »