LeEco Super TV S85 Launched: घर बनेगा सिनेमा हॉल! 85 इंच स्क्रीन, 1000 निट्स ब्राइटनेस, DTS साउंड वाला Super TV S85 लॉन्च!

साउंड डिपार्टमेंट देखें तो यह 10W के दो स्पीकर कैरी करता है

LeEco Super TV S85 Launched: घर बनेगा सिनेमा हॉल! 85 इंच स्क्रीन, 1000 निट्स ब्राइटनेस, DTS साउंड वाला Super TV S85 लॉन्च!

Photo Credit: LeMall

टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्टेड है और 120Hz का रिफ्रेश रेट है

ख़ास बातें
  • टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।
  • बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए टीवी में Harmon Kardon ट्यूनिंग भी है।
  • टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्टेड है।
विज्ञापन
LeEco ने अपना नया स्मार्ट TV लॉन्च किया है। यह LeEco Super TV S85 के नाम से लॉन्च किया गया है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाला डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी को अपनी दसवीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया है। टीवी में क्वाड कोर चिपसेट दिया गया है और 32GB तक स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

LeEco Super TV S85 price

लीईको सुपर टीवी एस85 की कीमत 6999 चाइनीज युआन (लगभग 83,000 रुपये) है। स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे  LeEco मॉल से खरीदा जा सकता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये भी है कि यह एक लिमिटिड एडिशन प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। 
 

LeEco Super TV S85 specifications

जैसा कि इसके नाम से पता लगता है, यह 85 इंच स्क्रीन साइज में आता है। जिसमें 4K रिजॉल्यूशन में पिक्चर उभर कर आती है। टीवी में 1000 निट्स तक की ब्राइनटेस दी गई है जो कि इसे काफी चमकदार डिस्प्ले डिवाइस बनाती है। टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्टेड है और 120Hz का रिफ्रेश रेट है, यानि कि गेमिंग आदि के लिए भी यह अच्छा डिस्प्ले कैरी करता है। साथ ही HDR10, HLG और 92% तक DCI P3 वाइड कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। 

LeEco Super TV S85 के प्रोसेसिंग स्पेक्स देखें तो यह टीवी क्वाडकोर चिपसेट से लैस आता है जिसे 1.6GHz की बेस फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali G51 MP-2 का सपोर्ट है। टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। साउंड डिपार्टमेंट देखें तो यह 10W के दो स्पीकर कैरी करता है जो मिलकर 20W की आउटपुट देते हैं। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए टीवी में Harmon Kardon ट्यूनिंग और Dolby Atmos के साथ DTS True Surround Sound सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »