PUBG Mobile के इंडियन वर्ज़न Battlegrounds India का लॉन्च बहुत जल्द

प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद से गेम को 2 करोड़ लोगों द्वारा रजिस्टर किया जा चुका है और यह आंकड़ा केवल Android का है, क्योंकि iOS उपलब्धता अभी भी एक रहस्य है।

PUBG Mobile के इंडियन वर्ज़न Battlegrounds India का लॉन्च बहुत जल्द

Battlegrounds Mobile India के 18 जून को रिलीज़ होने के लीक्स हैं

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को एक बार फिर टीज़ किया गया है
  • लीक्स का कहना है कि गेम 18 जून को लॉन्च हो सकता है
  • लेटेस्ट टीज़र से लगता है कि KRAFTON गेम को पहले ही रिलीज़ कर सकता है
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India लॉन्च के करीब पहुंच रहा है और डेवलपर KRAFTON ने "Almost Here" टीज़ किया है, जिसका मतलब है कि गेम बस दहलीज़ पर खड़ा है। हालांकि, अभी भी रिलीज़ की तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है। निश्चित तौर पर यह फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सितंबर में PUBG Mobile के बैन होने के बाद से इस गेम का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था। कुछ हालिया रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया है कि गेम 18 जून को भारत में लॉन्च होगा, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि गेम उससे पहले ही रिलीज़ हो सकता है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पबजी मोबाइल का भारतीय वर्ज़न है और काफी हद तक पिछले गेम से समानताएं रखेगा।

KRAFTON ने अपने आधिकारिक Battlegrounds Mobile India अकाउंट के जरिए ट्विटर पर साझा किया कि गेम लॉन्च के काफी करीब है। पोस्ट में अंग्रेज़ी में “It's almost time. Time for re-building memories, playing with your friends and celebrating with chicken dinner!” हाल ही में कई लीक्स आ चुके हैं, जिन्होंने इस गेम के 18 जून को रिलीज़ होने की जानकारी दी है। बता दें कि यह 18 मई को गेम को Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, डेवलपर के ट्वीट से लगता है कि शायद गेम 18 जून से पहले भी दस्तक दे सकता है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की घोषणा मई के पहले हफ्ते में की गई थी और तब से, KRAFTON रिलीज की तारीख साझा किए बिना गेम को टीज़ कर रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डेवलपर रिलीज़ की तारीख के ऊपर अभी भी विचार रहा है। पिछले एक महीने में, गेम के दो मैप्स सहित लेवल 3 बैकपैक और UAZ जीप को टीज़ किया जा चुका है। बता दें कि गेम में Sanhok और Erangel मैप उपलब्ध होंगे। हालांकि, Erangel मैप को Erangle नाम से लाया जा रहा है और Sanhok के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है। 

प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद से गेम को 2 करोड़ लोगों द्वारा रजिस्टर किया जा चुका है और यह आंकड़ा केवल Android का है, क्योंकि iOS उपलब्धता अभी भी एक रहस्य है। डेवलपर्स उस पर भी काम कर रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »