PUBG Mobile फैंस के लिए खुशखबरी: जल्द आ रहा है Battlegrounds Mobile India, देखें टीज़र वीडियो

Krafton ने कहा है कि Battlegrounds Mobile India देश में आधिकारिक लॉन्च से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा।

PUBG Mobile फैंस के लिए खुशखबरी: जल्द आ रहा है Battlegrounds Mobile India, देखें टीज़र वीडियो

PUBG Mobile को भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम के साथ लाया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के नाम से आएगा PUBG Mobile India
  • Krafton ने रिलीज़ किया गेम का ट्रेलर
  • खास भारत के लिए बनाया गया है यह गेम
विज्ञापन
PUBG Mobile गेम की मूल कंपनी Krafton द्वारा गुरुवार को भारत के लिए समर्पित गेम Battlegrounds Mobile India की घोषणा की गई है। नया बैटल रोयाल गेम एक प्रीमियम AAA मल्टीप्लेयर गेमिंग अनुभव देगा और पबजी मोबाइल की तरह इसमें इन-गेम इवेंट्स, आउटफिट और स्किन जैसे एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अपने खुद के ईस्पोर्ट्स सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें टूर्नामेंट और लीग्स शामिल होंगे। Battlegrounds Mobile India (PUBG Mobile) के बारे में घोषणा करने के अलावा, Krafton ने एक वीडियो टीज़र भी साझा किया है, जिसमें इस गेम की पबजी मोबाइल के साथ काफी समानताएं दिखाई देती हैं।

Krafton ने कहा है कि Battlegrounds Mobile India देश में आधिकारिक लॉन्च से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा। इस गेम को खास भारत के लिए पेश किए जाने का अनुमान है और इसके लोगो (Logo) में भारतीय मोबाइल गेमर्स को आकर्षित करने के लिए तिरंगा थीम दिया गया है।

कंपनी ने बयान में कहा है कि कंपनी इन-गेम कंटेंट को नियमित रूप से लाने के साथ-साथ ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए कई साझेदारों के साथ साझेदारी भी करेगी। इसके अलावा, लॉन्च के समय भी भारत में खास ई-गेम इवेंट की एक सीरीज़ शुरू की जाएगी।


कंपनी ने यह भी दावा किया कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का भारत में डेटा संग्रह और स्टोरेज देश में लागू सभी कानूनों और विनियमों के अनुसार होगा। यह पबजी मोबाइल पर डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंताओं के जवाब में हो सकता है, क्योंकि PUBG Mobile के भारत में सितंबर 2020 में बैन होने के पीछे के कई कारणों में से एक बड़ा कारण डेटा प्राइवेसी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »