Battlegrounds Mobile India की लॉन्च डेट फिर से हुई लीक, जानें कब होगा रिलीज़!

एक टिप्सटर ने बाइनरी कोड साझा किया है, जिसका अनुवाद 18062021 बनता है। यह इशारा करता है कि Battlegrounds Mobile India भारत में 18 जून को लॉन्च हो सकता है।

Battlegrounds Mobile India की लॉन्च डेट फिर से हुई लीक, जानें कब होगा रिलीज़!

Battlegrounds Mobile India में PUBG Mobile के जैसा Level 3 Backpack भी होगा

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile की लॉन्च डेट लीक
  • पिछली लीक की तरह इस लीक में भी मिला 18 जून का इशारा
  • हाल ही में Level 3 Backpack और Sanhok व Erangle मैप किए थे लीक
विज्ञापन
PUBG Mobile के नए भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India की लॉन्च डेट एक बार फिर से लीक हुई है। लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम को डेवलपर्स पिछले कुछ समय से टीज़ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एक ताजा लीक में दावा किया गया है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को 18 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा, जो पिछले लीक से मेल खाता है। पबजी मोबाइल इंडिया को पिछले साल सरकार ने 117 अन्य गेम्स और ऐप्स के साथ चीन के साथ डेटा साझा करने के शक में प्रतिबंधित कर दिया था।

लोकप्रिय टिपस्टर सागर ठाकुर उर्फ Maxtern ने एक बाइनरी कोड ट्वीट किया जिसका अनुवाद 18062021 बनता है। टिप्सटर का ट्वीट इशारा करता है कि Battlegrounds Mobile India भारत में 18 जून को लॉन्च हो सकता है। इस ट्वीट को पहली बार IGN India द्वारा देखा गया था। इसी पब्लिकेशन ने पिछले महीने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए गेम के लॉन्च की तारीख 18 जून बताई थी। इसके अलावा, कंटेंट क्रिएटर अभिजीत अंधारे (@GHATAK_official) ने भी ट्वीट किया था कि लॉन्च जून के तीसरे सप्ताह में हो सकता है।

गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से Google Play Store पर शुरू हो गए थे और यदि लीक हुई तारीख सही हुई, तो Battlegrounds Mobile India हमें रजिस्ट्रेशन शुरू होने के ठीक एक महीने बाद लाइव मिलेगा। दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON ने अभी तक रिलीज़ की तारीख साझा नहीं की है, लेकिन यह कुछ समय से गेम को टीज़ कर रहा है। लेटेस्ट टीज़र ने इन-गेम आइटम को दिखाया था, जो एक Level 3 Backpack था। इस बैकपैक को हम PUBG Mobile में भी देख चुके हैं। इसका डिज़ाइन भी उसी बैकपैक की तरह है। यह आगामी गेम की पिछले गेम से समानताएं दिखाता है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की Google Play Store लिस्टिंग में गेम खेलने के लिए डिवाइस में जरूरी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जानकारी भी लिखी है। Battlegrounds Mobile India को खेलने के लिए आपके मोबाइल या टैबलेट में कम से कम 2GB रैम होनी चाहिए और डिवाइस कम से कम Android 5.1.1 पर काम करना चाहिए। KRAFTON ने हाल ही में PUBG Mobile के Sanhok और Erangel मैप्स को भी टीज़ किया। Sanhok के टीज़र में मैप का नाम नहीं बताया गया था, लेकिन Erangel के टीज़र में मैप का नाम Erangel था। यहां आखिरी के दो अक्षरों को बदला गया है। ऐसा हो सकता है कि गेम के अन्य मैप भी पबजी मोबाइल की तरह हो, लेकिन बदले हुए नाम के साथ आए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »