PUBG Lite प्लेयर्स के लिए बुरी खबर, 29 अप्रैल तक बंद हो जाएगा गेम

डेवलपर्स ने घोषणा से पहले ही PUBG Lite का वेबपेज बंद कर दिया था। आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस टर्मिनेशन (सेवा समाप्ति) के नोटिस के अनुसार, अब कोई नया अपडेट या डाउनलोड उपलब्ध नहीं होगा।

PUBG Lite प्लेयर्स के लिए बुरी खबर, 29 अप्रैल तक बंद हो जाएगा गेम

PUBG Lite हल्के स्पेसिफिकेशन्स वाले पीसी सिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया है

ख़ास बातें
  • PUBG Lite की सर्विस को 29 अप्रैल तक बंद कर दिया जाएगा
  • 29 मई तक बंद हो जाएगा प्लेयर सपोर्ट
  • लो-एंड पीसी सिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया था PUBG Lite गेम
विज्ञापन
PUBG Lite प्लेयर्स के लिए एक निराशाजनक खबर आई है। लो-एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले सिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया PlayersUnknown Battleground (PUBG) का लाइट वर्ज़न पबजी लाइट 29 अप्रैल से हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। डेवलपर्स ने इसकी जानकारी एक फैन पोस्ट के जरिए दी। प्लेयर सपोर्ट 29 मई से खत्म हो जाएगा। घोषणा lite.pubg.com वेबपेज बंद होने के एक दिन बाद की गई। जिनके सिस्टम में गेम इंस्टॉल है, वे गेम खेलना जारी रख सकेंगे और टर्मिनेशन तक इन-गेम क्रेडिट्स को सामान्य रूप से खर्च कर सकेंगे। पब्लिशर Krafton ने गेम को स्थाई रूप से बंद करने की इस योजना के पीछे का कारण नहीं बताया है।

डेवलपर्स ने घोषणा से पहले ही PUBG Lite का वेबपेज बंद कर दिया था। आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस टर्मिनेशन (सेवा समाप्ति) के नोटिस के अनुसार, अब कोई नया अपडेट या डाउनलोड उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, जिनके पास पहले से सिस्टम पर गेम इंस्टॉल है, वे 29 अप्रैल, सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) तक गेम खेल सकेंगे। इसके अलावा, 29 मई से गेम के लिए प्लेयर सपोर्ट भी बंद हो जाएगा।

Krafton का कहना है कि डेवलपर्स को यह मुश्किल फैसला लेने का बेहद दुख है। उन्होंने घोषणा में प्लेयर्स को बताया कि वे टर्मिनेशन तक गेम का समान्य रूप से खेल सकेंगे और अपने बचे हुए L-COIN समेत इन-गेम क्रेटिड्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। यह भी बताया गया है कि PUBG Lite का फेसबुक पेज गेम सर्विस बंद होने के बाद भी चलता रहेगा। कंपनी ने L-COIN (पेड कैश) टॉप-अप सिस्टम को पिछले साल नवंबर में बंद कर दिया था और यह पूरी तरह से एक फ्री गेम बन गया था। इसके चलते नवंबर से इस गेम में सभी कंटेंट और आइटम्स फ्री हो गए थे।

बताते चलें कि Krafton भारत में बैन हुए PUBG Mobile गेम को देश में वापस लाने के भर्सक प्रयास कर रहा है। चाइनीज टेक दिग्गज Tencent टेनसेंट ने हाल ही में कहा था कि PUBG के मोबाइल वर्ज़न पबजी मोबाइल ने चीन के बाहर 1 बिलियन (1 अरब) से अधिक डाउनलोड्स हासिल किए हैं, जिससे यह दुनिया भर में सबसे सफल मोबाइल गेम्स में से एक बन गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »