PUBG Mobile भारत में बैन, फिर भी पार किया 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा

इतना बड़ा आकंड़ा PUBG Mobile ने तब भी पार कर लिया है, जब इसकी सबसे बड़ी मार्केट में से एक भारत में यह बैन की स्थिति झेल रहा है।

PUBG Mobile भारत में बैन, फिर भी पार किया 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा

Krafton PUBG Mobile India नाम के एक खास बैटल रोयाल गेम पर काम कर रही है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को सितंबर 2020 में किया गया था बैन
  • फिर भी चीन के बाहर 1 अरब से ज्यादा डाउनलोड्स हासिल किए
  • सबसे सफल मोबाइल बैटल रोयाल गेम बन गया है PUBG Mobile
विज्ञापन
PUBG Mobile के डेवलपर Tencent ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि उसके मोबाइल एक्शन गेम पबजी मोबाइल ने चीन के बाहर 1 बिलियन (1 अरब) से अधिक डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह दुनिया भर में सबसे सफल गेम्स में शुमार हो गया है।

PUBG Mobile के डेवलपर Tencent ने आज यानी 25 मार्च को घोषणा करते हुए बताया कि उसके मोबाइल एक्शन गेम पबजी मोबाइल ने चीन के बाहर 1 बिलियन (1 अरब) से अधिक डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। Krafton और PUBG Studio के सीईओ C.H. Kim ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो मैसेज साझा किया। उन्होंने 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार करने के लिए फैंस को धन्यवाद किया।

डेटा एनालिटिक्स फर्म Sensor Tower के मुताबिक, लेटेस्ट डाउनलोड आंकड़े इसे केवल Kiloo Games के Subway Surfers और King Digital Entertainment के Candy Crush Saga से पीछे रखते हैं। ये दोनों गेम्स हर वर्ग के लोगों को भाते हैं और खेलने में भी आसान है। यही वजह है कि इन दोनों गेम्स को बड़ी संख्या में डाउनलोड किया जाता है।

इतना बड़ा आकंड़ा गेम ने तब भी पार कर लिया है, जब इसकी सबसे बड़ी मार्केट में से एक भारत में यह बैन की स्थिति झेल रहा है। पिछले कई महीनों से कंपनी इसे भारत में वापस लाने के प्रयास में है, लेकिन सरकार बैन को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है।

पबजी मोबाइल को भारत में सितंबर 2020 में बैन किया गया था। बैन के बाद Krafton ने Tencent से इंडिया ऑपरेशन का अधिग्रहण कर लिया और नया PUBG Mobile India गेम घोषित किया, लेकिन कई ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद भी गेम अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Downloads
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »