Pushpa 2 Collection Day 16: अल्लू अर्जुन की Pushpa-2 भारत में Rs 1000 करोड़ के पार!

फिल्म में अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

Pushpa 2 Collection Day 16: अल्लू अर्जुन की Pushpa-2 भारत में Rs 1000 करोड़ के पार!

फिल्म पुष्पा 2: दि रूल की रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं।

ख़ास बातें
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये को पार कर 1004 करोड़ रुपये पहुंचा।
  • 15वें दिन तक भारत में 990 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
  • रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 16: Allu Arjun स्टारर फिल्म पुष्पा 2: दि रूल (Pushpa 2: The Rule) कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। Pushpa 2 का जलवा सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी खूब देखा जा रहा है। पुष्‍पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने ही 67 करोड़ रुपये पहले दिन कमा डाले थे। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं और सिनेमाघरों में इसका आज 17वां दिन है। आइए जानते हैं कहां तक पहुंचा है फिल्म का कुल कलेक्शन! 

Pushpa 2 Collection Day 16: फिल्म पुष्पा 2: दि रूल की रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने 15वें दिन तक भारत में 990 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। यानी 1000 करोड़ के करीब यह फिल्म दो हफ्तों में ही पहुंच चुकी है। अब इसकी रिलीज का तीसरा हफ्ता जारी है। फिल्म ने 16वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की। Sacnilk के मुताबिक, अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये को पार कर 1004 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

भाषा के अनुसार फिल्म का कलेक्शन देखें तो इसने तेलुगू में 297.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में फिल्म 632.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है। तमिल में इसका कलेक्शन 52.8 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं कन्नड़ में मूवी 7.16 करोड़ कमाकर आगे बढ़ रही है। बात मलयालम की करें तो पुष्पा 2 इस भाषा में 13.99 करोड़ कमा चुकी है। 

Pushpa 2 Collection Day 17: फिल्म की रिलीज का आज 17वां दिन है। चूंकि आज वीकेंड का दिन है तो इसका कलेक्शन पिछले दिन से कुछ बेहतर जा सकता है। फिल्म 15 करोड़ रुपये के लगभग का कलेक्शन आज कर सकती है। आंकड़ों की बात करें तो खबर लिखे जाने के समय तक फिल्म ने 17वें दिन 3.7 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन कर लिया था। 

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फ‍िल्‍म बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह चल रही है। फिल्म में अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप भंडारी आदि ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »