Pathaan OTT Rights: Pathaan की OTT राइट्स में भी सेंचुरी! Amazon ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!

पठान की OTT (ओटीटी) रिलीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Pathaan OTT Rights: Pathaan की OTT राइट्स में भी सेंचुरी! Amazon ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!

Photo Credit: YouTube/ YRF Jhoome Ja Pathaan Song Screenshot

पठान की OTT (ओटीटी) रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

ख़ास बातें
  • पठान की OTT (ओटीटी) रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है
  • पठान के ओटीटी राइट्स की डील पूरी हो चुकी है।
  • कथित तौर पर ओटीटी राइट्स के लिए Amazon ने 100 करोड़ रुपये अदा किए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म पठान के साथ 4 साल बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। उनकी नई फिल्म पठान (Pathaan) रोजाना कुछ रिकॉर्ड तोड़ रही है, और कुछ रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में फैंस भी बहुत खुश हैं और इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही यह फिल्म OTT पर भी रिलीज हो जाए। अब इसी संबंध में एक ताजा अपडेट मिला है जिसमें कहा गया है कि पठान के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए एक प्लेटफॉर्म ने भारी भरकम रकम चुकाई है। शायद फिल्म की सक्सेस की कहानी भी यह बात बयां करती है कि किसी हिंदी फिल्म के ओटीटी राइट्स इतने करोड़ों में खरीदे गए हैं। आप भी जानने के लिए उत्सुक होंगे की पठान की ओटीटी रिलीज किस प्लेटफॉर्म पर होने वाली है और इसके राइट्स कितने करोड़ में खरीदे गए हैं। 

पठान की OTT (ओटीटी) रिलीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि पठान का ओटीटी रिलीज (Pathaan OTT Release) एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर किया जाएगा। अब खबर सामने आ रही है कि पठान के ओटीटी राइट्स की डील पूरी हो चुकी है। पठान के ओटीटी राइट्स के लिए Amazon ने 100 करोड़ रुपये अदा किए हैं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। हालांकि Amazon की तरफ से इस रकम की अधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। 

पठान ओटीटी (OTT) के माध्यम से हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज की जाएगी। हमने आपको बताया था कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जाएगा, ऐसी खबर है। लेकिन उसके पहले इसे दोबारा सेंसर बोर्ड से पास करवाने की बात भी कही गई थी। रिपोर्ट सच साबित होती है दो महीने बाद ही फैंस इसे ओटीटी पर घर बैठे फ्री में देख पाएंगे। एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन शुरुआती तौर पर 179 रुपये प्रति महीना में खरीदा जा सकता है। 

पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पठान की कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म रिलीज के चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसने इस मामले में KGF-2 और Baahubali-2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। लम्बे अरसे के बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान 2018 के अंत में आई फिल्म जीरो (Zero) में नजर आए थे। पठान फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल भी दिखाया गया है। साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी दमदार रोल में हैं। स्पाई जॉनर की फिल्मों में पठान नया इतिहास रचने की राह पर है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह और कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »