• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' अब होगी भारत में रिलीज!

पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' अब होगी भारत में रिलीज!

भारत और पाकिस्तान के बीच कल्चरल बैन के चलते दोनों देशों के कलाकार भी एक दूसरे देश की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं।

पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' अब होगी भारत में रिलीज!

The Legend Of Maula Jatt को पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था।

ख़ास बातें
  • इस फिल्म को डायरेक्टर बिलाल लशारी ने 2013 में प्लान करना शुरू किया था
  • फिल्म की नींव 'गंडासा' से डाली गई थी
  • यह रणवीर सिंह की सर्कस करेगी भारत में क्लैश
विज्ञापन
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend Of Maula Jatt) को अब भारत में भी रिलीज करने की तैयारी कर दी गई है। यह फिल्म पाकिस्तान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और दुनियाभर में तारीफें बटोर चुकी है। फिल्म ने पाकिस्तान और उससे लगते देशों के साथ ही पूरी दुनिया में रिकॉर्ड कमाई की है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसे भारत में भी रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फवाद खान की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है, इसलिए भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अब इसे यहां भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म की तारीफ करण जौहर जैसे दिग्गज फिल्म मेकर और डायरेक्टर भी पहले ही कर चुके हैं। 

The Legend Of Maula Jatt को पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। पाकिस्तान में अब तक यह 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जाहिर तौर पर पाकिस्तानी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। अब खबर है कि इस फिल्म को भारत में 23 दिसंबर को रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में मेकर्स की ओर से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में फिल्म को भारत में रिलीज किए जाने की बात सच साबित होती है तो यह फिल्म तीन साल बाद भारत में पहली पाकिस्तानी फिल्म के रूप में रिलीज की जाएगी, क्योंकि 2019 से भारत और पाकिस्तान की फिल्में दोनों ही देशों में रिलीज नहीं की जा रही हैं। फिल्म को जी स्टूडियो रिलीज करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा कहा गया है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच कल्चरल बैन के चलते दोनों देशों के कलाकार भी एक दूसरे देश की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं। हां लेकिन, पंजाब में बनी कुछ फिल्में पिछले समय में पाकिस्तान में रिलीज की गई हैं। लेकिन पाकिस्तान की कोई भी फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई है। वहीं, अगर इसकी रिलीज डेट 23 दिसंबर ही घोषित होती है तो यह फिल्म रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म सर्कस के साथ मुकाबला करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत में द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट कितना कारोबार कर पाती है, और ये फिल्म ताजा रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों को टक्कर देने में कामयाब होती है या नहीं! 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की कहानी
फिल्म 50 के दशक की 'गंडासा' को आधार बनाकर बनाई गई है। मौला जट्ट नाम के आदमी की ये कहानी थी, जिसमें उसके साथ बहुत कुछ गलत होता है और फिर वो उसके लिए बदला लेता है। उसके बाद मौला जट्ट नाम के किरदार पर ही एक फिल्म 1974 में आई। इस फिल्म का नाम 'वहशी जट्ट' था। मौला इसमें भी अपने पिता की हत्या का बदला लेता हुआ दिखाया गया। वहशी जट्ट काफी सफल फिल्म रही और इसने इस किरदार पर भविष्य की फिल्मों की नींव भी रख दी। उसके बाद 1979 में 'मौला जट्ट' आई जो बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3 साल तक अपना जलवा दिखाती रही। फिर 2013 में 'वार' आई जिसने गंडासा के इस्तेमाल को नए अंदाज में पेश किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। उसके बाद वार के ही डायरेक्टर की नई प्रस्तुति 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' है, जो कि एक बदले की ही कहानी है।  

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की स्टारकास्ट
'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनका साथ निभा रहे हैं हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून अब्बासी, अली अजमत और अदनान जाफर। हमजा अब्बासी फिल्म में मेन विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »