• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान की सबसे कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने ली 200 करोड़ क्लब में एंट्री

पाकिस्तान की सबसे कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने ली 200 करोड़ क्लब में एंट्री

Fawad Khan Movie : फवाद खान की फिल्म ‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ‘ ‘ (The Legend of Maula Jatt) ने कमाई के सारे रिकॉर्ड पार कर दिए हैं। 13 अक्टूबर को रिलीज इस फिल्म ने पाकिस्तान सहित पूरे देश-बिदेश में अपना जलवा अभी तक बनाए रखा है। फवाद की ये फिल्म उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।

पाकिस्तान की सबसे कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने ली 200 करोड़ क्लब में एंट्री

द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट ने अब तक वर्ल्डवाइड कमाई करते हुए 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री ले ली है।

ख़ास बातें
  • द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट ने ली 200 करोड़ क्लब में एंट्री
  • द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट है पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म
  • द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट बनी पंजाबी भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
विज्ञापन
Fawad Khan Movie : एक्टर फवाद खान को कौन नहीं जानता है। अगर बॉलीवुड की बात करें तो कई ऐसे पाकिस्तानी एक्टर हैं जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। उन्हीं में से एक है फवाद खान। उनके चार्म और एक्टिंग का जादू बॉलीवुड में भी बरकरार है। अब कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म ‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ‘ (The Legend of Maula Jat) रिलीज की गई थी। और इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग से अभी तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस फिल्म ने अब तक कमाई के सभी आंकड़ों को पार करते हुए 200 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर लिया है।
 

‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट ‘ की ऐसी रही ओपनिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो ये पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म है। ‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ‘ को बिलाल लाशरी ने बड़ी ही खूबसूरती से डायरेक्ट किया है। फिल्म को पंजाबी भाषा में रिलीज किया गया है। दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में ये फिल्म काफी सफल रही है। फिल्म ने 13 अक्टूबर को अपने रिलीज से ही शानदार कमाई करके बेहतरीन रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इस फिल्म ने अपने देश में 80 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं इंटरनेशनल लेबल पर इस फिल्म ने तकरीबन 120 करोड़ की कमाई की है।
 

200 करोड़ के क्लब में शामिल

फवाद खान की फिल्म ‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ‘ ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाया हुआ है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेबल पर कमाई करते हुए 200 के क्लब में भी एंट्री ले ली है। आने वाले समय में ये फिल्म रिलीज हो रहे नये फिल्मों पर काफी असर डालने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का शानदार प्रदर्शन देकर इस फिल्म ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है।
 

फिल्म की कहानी और कास्ट

‘ द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ‘ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली पंजाबी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में फवाद खान सहित माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी औऱ हुमैमा मलिक मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यूके बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अजय देवगन, रामचरण और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म आरआरआर को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »