• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mirzapur season 3 रिलीज डेट : गुड्डू भैया का भौकाल, बीना त्रिपाठी की बेवफाई से लगेगी आग?

Mirzapur season 3 रिलीज डेट : गुड्डू भैया का भौकाल, बीना त्रिपाठी की बेवफाई से लगेगी आग?

Mirzapur season 3: रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे सीजन में वही दुश्‍मनी दोनों के बीच नजर आएगी, जो सीजन-2 में अपने पीक पर पहुंच गई थी।

Mirzapur season 3 रिलीज डेट : गुड्डू भैया का भौकाल, बीना त्रिपाठी की बेवफाई से लगेगी आग?

Mirzapur season 3: मिर्जापुर सीजन 3 को अगले साल 2023 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • सीजन 3 के प्रीमियर की तारीख अभी तय नहीं हुई है
  • सीरीज को साल 2022 के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है
  • इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई है
विज्ञापन
Mirzapur Season 3 Release Date: ‘मिर्जापुर' Amazon Prime वीडियो की पॉपुलर सीरीज है। पहले पार्ट की तरह इसका दूसरा पार्ट भी सुपरडुपर हिट था। हालांकि अब लोगों के बीच सीजन 3 (Mirzapur season 3 Release date) की रिलीज डेट की चर्चा भी होने लगी है। लोगों में कालीन भैया और गुड्डु के बीच जारी “जंग” को देखने की उत्‍सुकता अभी भी बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे सीजन में वही दुश्‍मनी दोनों के बीच नजर आएगी, जो सीजन-2 में अपने पीक पर पहुंच गई थी। मिर्जापुर सीजन-2 का अंत इस इशारे के साथ हुआ था कि गुड्डु, कालीन भैया पर भारी पड़ा है। कालीन भैया यानी अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी को उनकी पत्‍नी का साथ भी नहीं मिला। अब सीजन 3 में बीना त्रिपाठी का रोल क्या होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कई रिपोर्ट के मुताबिक बीना की बेवफाई से एक नई आग पैदा होगी।    

बीते महीनों में शो की शूटिंग से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए और अब इसकी रिलीज की बात होने लगी है। इस साल जून में जानकारी सामने आई थी कि ‘मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने जा रही है। यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली।

सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया'  का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है। लेकिन असल में क्या होगा यह तो सीजन 3 को देखने के बाद ही पता चलेगा।  

बहरहाल, मिर्जापुर सीजन 3 के प्रीमियर की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीरीज को साल 2022 के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है। सीरीज से जुड़े कई आर्टिस्‍ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि वह इस शो की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। 

Mirzapur Season 3 का ट्रेलर और टीजर ट्रेलर अबतक रिलीज नहीं किया गया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाकी दो सीजन की तरह ही मिर्जापुर का तीसरा सीजन भी एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime) पर आएगा। तीसरे सीजन की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस बार पहले से भी ज्‍यादा दुश्‍मनी, सत्ता का संघर्ष आदि नजर आ सकता है। 

Mirzapur Season 3 में कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखना सुखद होगा, वहीं, गुड्डू के किरदार में अली फजल नजर आएंगे। उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग भी दिखाई देंगे। नए सीजन की पटकथा और डायलॉग के पीछे अपूर्वा धर बडगैयन, अविनाश सिंह, विजय वर्मा और अविनाश सिंह तोमर हैं, जबकि कहानी का क्रेडिट पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के पास है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »