• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • लॉन्च हुआ फिल्म ‘वरिसु’ का ट्रेलर, रश्मिका मंधाना के कन्नड़ बैन की भी जानकारी

लॉन्च हुआ फिल्म ‘वरिसु’ का ट्रेलर, रश्मिका मंधाना के कन्नड़ बैन की भी जानकारी

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘वरिसु’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है

लॉन्च हुआ फिल्म ‘वरिसु’ का ट्रेलर, रश्मिका मंधाना के कन्नड़ बैन की भी जानकारी

फिल्म वरिसु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सामंथा प्रभु की जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगी। एक्टर धानुष फिर से फिल्म निर्देशन शुरू करेंगे। कांतार एक्टर किशोर कुमार ने अपने ट्विटप अकाउंट के सस्पेंड होने की असली वजह बाताई है।

ख़ास बातें
  • एक्टर धानुष फिर से फिल्म का निर्देशन शुरू करेंगे
  • सामंथा रुथ प्रभु जल्दी ही वेब सीरीज सटाडेल की शूटिंग शुूरू करेंगी
  • सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘वरिसु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है
विज्ञापन
South Gossips: साउथ की फिल्म इंडस्ट्री की कुछ खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक तरफ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘वरिसु' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना के कन्नड़ बैन के बारे में  थलापति ने बात की है। सामंथा रुथ के सिटाडेल से बाहर होने की भी अटकलें हैं। एक्टर धनुष के फिर से फिल्म निर्देशन करने की बात भी कही जा रही है। कांतारा स्टार किशोर कुमार भी अपने ट्विटर बैन को लेकर चर्चा में हैं।

फिल्म ‘बरिसु' ट्रेलर

सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘वरिसु' रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है। रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। थलापति विजय और रश्मिका मंधाना स्टारर फिल्म वरिसु को तमिल सहित तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। कुछ दिन पहले फिल्म का मलयालम भाषा में भी पोस्टर भी रिलीज हुआ था।

फिल्म के डायरेक्टर बनेंगे धनुष

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस धनुष के दोबारा फिल्म निर्देशन की भी अटकल है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्दी ही अपनी अगली फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इसे लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।

सामंथा रुथ की वेब सीरीज ‘सिटाडेल'

एक्ट्रेस सामंथा रुथ को लेकर यह जानकारी थी कि वह वेब सीरीज सिटाडेल से बाहर हो गई हैं। इसके बाग उनकी टीम ने यह स्पष्ट किया है कि वह इस प्रोजेक्ट में हैं और जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

कांतारा एक्टर का ट्विटर बैनर

कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा में काम कर चुके एक्टर किशोर कुमार ने हाल ही अपने ट्विटर बैन की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्विटर से जुड़ी ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उनका हैंडल हैकिंग के कारण सस्पेंड किया गया था।

रश्मिका मंधाना के कन्नड़ बैन पर बोले किच्चा सुदीप

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने रश्मिका मंधाना के कन्नड़ इंडस्ट्री पर बैन को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि फिल्म स्टार को एक तरफ फूलों के हार मिलते हैं तो कभी-कभी उन पर अंडे और टमाटर भी बरसाए जाते हैं। ऐसे में किसी भी फिल्म स्टार को ये दोनों चीजें लेनी चाहिए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »