South Films in 2023: 2023 में रिलीज होंंगी साउथ की ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

South Films in 2023: बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में इस साल दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई और बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। वहीं इस साल साउथ फिल्में भी अपने दमदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं।

South Films in 2023: 2023 में रिलीज होंंगी साउथ की ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

South Films in 2023: इस साल बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही कई बड़ी स्टार की साउथ फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं।

ख़ास बातें
  • साल 2023 में साउथ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं
  • सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों इस साल रिलीज होगी
  • प्रभास प्रशांत नील द्वरा डायरेक्टेड फिल्म ‘सालार’ में नजर आएंगे
विज्ञापन
South Films in 2023: साल 2023 में बॉलीवुड अपने एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई और बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। वहीं इस साल साउथ फिल्में भी अपने दमदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। इन फिल्मों में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2' सिनेमाघरों में आग लगाने वाले हैं। तो वहीं प्रभास केजीएफ के डारेक्टर प्रशांत नील के साथ अपनी फिल्म ‘सालार' से लोगों के दिलों पर दस्तक देने आ रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों के बारे में।

वरिसु
फिल्म ‘वरिसु' से एक बार फिर थेलापति विजय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। इनकी इस फिल्म को जनवरी के 12 तारीख को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

थुनिवु
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘थुनिवु' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये एक एक्शन बेस्ड फिल्म है, जिसे 11 जनवरी को रिलीज किया जाना है।

वाल्टेयर वीरैया
चिरंजीवी साउथ के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म ‘वाल्टेयर वीरैया' भी इसी साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म को जल्दी ही 13 जनवरी को रिलीज कर दिया जाएगा। फैंस को उनके इस फिल्म का काफी समय से इंतजार है।

जेलर
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जेलर इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

कब्जा
इस साल रिलीज होने वाली साउथ की फिल्मों में ‘कब्जा' भी काफी से दिनों से सुर्खियों में है। साउथ फिल्मों को पसंद करने वाले लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

सालार
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक प्रभास की फिल्मों का बोलबाला है। वहीं इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में  ‘सालार' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म को 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

पेन्नियिन सेलवन 2
फिल्म ‘पेन्नियिन सेलवन' के बाद अब इसका अगला पार्ट ‘पेन्नियिन सेलवन 2' भी रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म को 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा।

इंडियन 2
इस साल कमल हसन की फिल्म ‘इंडियन 2' भी रिलीज की जाएगी। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज ‘इंडियन' का सीक्वल है। इस फिल्म के रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं है।

पुष्पा 2
फिल्म ‘पुष्पा' ने अपने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। हर तरफ इस फिल्म के ही चर्चे थे। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2' को इस साल रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »