Bigg Boss अपनी आवाज के लिए कितनी फीस लेते हैं? आप भी जानें

Bigg Boss 16 शनिवार, 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हाई वोल्टेज ड्रामों से भरा यह रियलिटी शो रात 9:30 बजे ColorsTV में टेलीकास्ट होगा।

Bigg Boss अपनी आवाज के लिए कितनी फीस लेते हैं? आप भी जानें

Bigg Boss 16 को 1 अक्टूबर से Colors TV में टेलीकास्ट किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Bigg Boss की आवाज Atul Kapoor देते हैं
  • Iron Man 2, 3 और Avengers: Age of Ultron के लिए भी कर चुके हैं वॉइस ओवर
  • 1 अक्टूबर, रात 9:30 बजे से Colors TV पर टेलीकास्ट होगा शो
विज्ञापन
Bigg Boss 16: बिग बॉस टीवी रियलटी शो की की सबसे बड़ी पहचान खुद बिग बॉस की आवाज है। यदि आप बिग बॉस फैन हैं, तो 'बिग बॉस चाहते हैं...' सुनते ही आपकी बिग बॉस से जुड़ी कई यादें ताजा हो जाती होगी। बता दें कि रियल लाइफ में इस आवाज के पीछे हैं अतुल कपूर (Atul Kapoor) हैं, जो पहले सीजन से इस आवाज के साथ शो चला रहे हैं। इतने सीजन से यह शख्स बिग बॉस की पहचान बना हुआ है, तो जाहिर है कि आप यह भी सोचेते होंगे कि इन्हें Bigg Boss में अपनी आवाज देने के लिए कितनी फीस मिलती होगी। तो इसका जवाब आज आपको मिलने वाला है।

India Today के अनुसार, अतुल कपूर हर सीजन के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में रिलीज हुआ था और तब से अतुल कपूर ही शो के लिए आवाज दे रहे हैं। यह फीस उन्हें केवल शो में आवाज देने के लिए मिलते हैं, क्योंकि आज तक उन्हें शो में दिखाया नहीं गया है। अतुल कपूर को उनके हिंदी बोलने के लिए भी सराहना मिलती आई है। उनकी आवाज की पिच भी दमदार फील होती है। यही कारण है कि Marvel फिल्म 'Iron Man 2', 'Iron Man 3' और 'Avengers: Age of Ultron' में भी इन्होंने वॉइस ओवर दिया है। 

Bigg Boss 16 शनिवार, 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हाई वोल्टेज ड्रामों से भरा यह रियलिटी शो रात 9:30 बजे ColorsTV में टेलीकास्ट होगा। हर सीजन में घर का एक अलग थीम होता है और कुछ नए अतरंगी टास्क भी जोड़े जाते हैं। इस सीजन में भी ऐसा ही होने वाला है। घर का थीम भी अलग होगा और साथ ही इस बार कुछ नियमों और टास्क में भी बदलाव होंगे। हाल ही में नए सीजन के शुरू होने से पहले ही एक लीक वीडियो के जरिए घर की थीम का पता चला है। 

यूं तो यह पहले से ही स्पष्ट है कि लेटेस्ट बिग बॉस सीजन की थीम सर्कस है और इसी थीम की एक झलक हमें इस फुटेज में भी देखने को मिलती है। लीक हुए फुटेज में विवड दिवारें और कलरफुल फर्निचर देखने को मिलता है। दिवारों पर जोकर और मास्क पहने बड़े-बड़े चेहरे बने हैं। यहां रेड और गोल्डन रंगों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है।

इस बार शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में निम्रत कौर अहलूवालिया, सौंदर्या शर्मा, सुंबुल तौकीर, गौरी नागोरी, एमसी स्टैन, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गौरव विज का नाम बताया जा रहा है। इसके साथ ही तजाकिस्तान के कलाकार Abdu Rozik की शो में एंट्री पक्की हो गई है। सलमान ने मुंबई में आयोजित इवेंट में Rozik का परिचय देते हुए बताया कि वह उनकी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का भी हिस्सा होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »