Bigg Boss: सामने आया पहला कॉन्टेस्टेंट, सलमान खान की आगामी फिल्म में भी दिखेगा

शो के होस्ट सलमान खान ने इसके पहले कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही तजाकिस्तान के कलाकार Abdu Rozik की शो में एंट्री पक्की हो गई है

Bigg Boss: सामने आया पहला कॉन्टेस्टेंट, सलमान खान की आगामी फिल्म में भी दिखेगा

सलमान ने कहा कि फैन्स ने Rozik को अबु धाबी में उनके साथ देखा होगा

विज्ञापन
सबसे लोकप्रिय रिएलिट शो में शामिल Bigg Boss में इस बार कई बदलाव किए जा रहे हैं। इस शो के होस्ट सलमान खान ने इसके पहले कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही तजाकिस्तान के कलाकार Abdu Rozik की शो में एंट्री पक्की हो गई है। सलमान ने मुंबई में आयोजित इवेंट में Rozik का परिचय देते हुए बताया कि वह उनकी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का भी हिस्सा होंगे। 

बहुत छोटे कद के Rozik से उनके पसंदीदा एक्टर्स के बारे में पूछने पर उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान का नाम लिया। सलमान ने कहा कि उनके फैन्स ने Rozik को अबु धाबी में उनके साथ देखा होगा। Rozik के सलमान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया का लोकप्रिय गाना दिल दीवाना गाने के बाद सलमान ने बताया, "Rozik को हिंदी समझ नहीं आती लेकिन वह हिंदी में इसे गा सकते है।" उन्होंने बिग बॉस के अंदर होने वाली घटनाओं के बारे में भी बात की। Rozik का कहना था कि इस शो में ड्रामा होता है लेकिन सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि शुरुआत रोमांस से होती है और फिर ड्रामा तक जाती है। 

सलमान के बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट की घोषणा करने के बाद, Rozik ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं बिग बॉस हाउस के अंदर जाने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे सभी लोग पसंद हैं और कृपया मुझे सपोर्ट करें।" सलमान ने उनकी हाइट का मजाक उड़ाते हुए कहा कि बिग बॉस कोई बच्चों का शो नहीं है।

इस इवेंट की मेजबानी बिग बॉस 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने की। इसके बाद सलमान स्टेज पर आए और उन्होंने नए सीजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार बिग बॉस में गेम खेली जाएगी और रूल्स में बदलाव होगा। शो की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी और सलमान इससे पहले बाकी के कंटेस्टेंस का परिचय कराएंगे। शो में टीना दत्ता, शालीन भनोट और निमरित कौर के भी हिस्सा लेने की अटकलें हैं। Bigg Boss के प्रोमो वीडियो में शो को जॉइन करने वाले कंटेस्टेंट्स का संकेत दिया गया था। वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कलर्स टीवी के शो छोटी सरदारनी की लीड एक्ट्रेस निमरत कौर अहलूवालिया शामिल हो सकती हैं। निमरत कौर बता चुकी हैं कि एक्टिंग में आने से पहले वह पेशे से वकील थीं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »