Bigg Boss 16 के विनर MC Stan ने तोड़ा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का रिकॉर्ड!

रैपर एमसी स्टैन ने अपने लाइव पर फैंस के लिए काफी कुछ कहा। उन्होंने अपने फेमस डायलॉग पिछाम बेबी, पी टाउन, शेमड़ी और रावस आदि को भी बोला।

Bigg Boss 16 के विनर MC Stan ने तोड़ा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का रिकॉर्ड!

बिग बॉस सीजन 16 के विनर बनने के बाद एमसी स्टैन पूरी दुनिया के चहेते बन गए हैं।

ख़ास बातें
  • एमसी स्टैन के लाइव पर 5 लाख 41 हजार यूजर्स जुड़ गए थे।
  • हाल ही में शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था।
  • रैपर एमसी स्टैन ने अपने लाइव पर फैंस के लिए काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर बन चुके एमसी स्टैन बिग बॉस हाउस से निकलते ही उनके फैंस के दिलों में कैद हो गए हैं। फैंस के दिलों में उनका क्रेज बिग बॉस जीतने के बाद काफी बढ़ गया है। 4 महीने से ज्यादा समय तक चले शो में सबका दिल जीतने के बाद एमसी स्टैन को बिग बॉस का विनर बनाया गया। अब वे केवर रैपर की तरह ही नहीं, बल्कि बिग बॉस विनर के रूप में भी जाने जाने लगे हैं। उन्होंने हाल ही में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। लेकिन अब एमसी स्टैन ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप भी जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे होंगे, तो हम आपको बताते हैं कि एमसी ने शाहरुख खान का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है। 

बिग बॉस सीजन 16 के विनर बनने के बाद 23 साल के एमसी स्टैन पूरी दुनिया के चहेते बन गए हैं। उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है जिसका उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। यहां तक कि एमसी स्टैन ने शाहरुख खान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। हाल ही में रैपर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आए थे। वो केवल 10 मिनट के लिए ही लाइव हुए थे लेकिन इतनी देर में उनके लाइव लाखों की संख्या में उनके चाहने वाले जुड़ गए। ये संख्या इतनी ज्यादा थी कि शाहरुख खान का रिकॉर्ड भी उन्होंने तोड़ दिया। 

हाल ही में शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। उनके लाइव में 2 लाख 55 हजार यूजर्स जुड़े थे। किसी इंडियन सेलिब्रिटी के लाइव पर सबसे ज्यादा यूजर्स का रिकॉर्ड अब तक शाहरुख खान के नाम पर ही था। लेकिन एमसी स्टैन के लाइव पर 5 लाख 41 हजार यूजर्स जुड़ गए और उन्होंने किंग खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लाइव पर इतने यूजर्स की संख्या अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जाहिर है कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी पॉपुलरिटी कई गुना बढ़ गई है। 

रैपर एमसी स्टैन ने अपने लाइव पर फैंस के लिए काफी कुछ कहा। उन्होंने अपने फेमस डायलॉग पिछाम बेबी, पी टाउन, शेमड़ी और रावस आदि को भी बोला। साथ ही एमसी ने बताया कि बिग बॉस हाउस में रहते हुए एक समय ऐसा भी आया था जब वे काफी उदास हो गए थे। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि बिग बॉस के सफर में उनको काफी कुछ सीखने को भी मिला। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान उनको प्रेरणा भी देते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »