• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ‘पठान’ को ‘पुष्‍पा’ का साथ, शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान में नजर आएगा साउथ का यह बड़ा स्‍टार!

‘पठान’ को ‘पुष्‍पा’ का साथ, शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान में नजर आएगा साउथ का यह बड़ा स्‍टार!

Jawan : कहा जा रहा है कि एटली ने अब अभिनेता अल्‍लू अर्जुन से फ‍िल्‍म में एक विशेष कैमियो के लिए कॉन्‍टैक्‍ट किया है।

‘पठान’ को ‘पुष्‍पा’ का साथ, शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान में नजर आएगा साउथ का यह बड़ा स्‍टार!

Jawan : खबर सच होती है तो शाहरुख और अल्‍लू अर्जुन की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान जून में रिलीज होने वाली है
  • इस फ‍िल्‍म में विशेष कैमियो निभा सकते हैं अल्‍लू अर्जुन
  • पुष्‍पा फ‍िल्‍म में अपने अभ‍िनय ने हिंदी पट्टी में मशहूर हुए हैं अल्‍लू
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर डंका बज रहा है। टिकट खिड़की पर यह फ‍िल्‍म अकेले भारत में 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी एक हजार करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है। ऐसे में शाहरुख की आने वाली फ‍िल्‍म ‘जवान' से भी उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म जवान (Jawan) इसी साल जून में रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए, तो शाहरुख खान की जवान में साउथ के बड़े स्‍टार की एंट्री हो सकती है।  

जवान का डायरेक्‍शन ‘एटली' कर रहे हैं। इस फ‍िल्‍म में पहले ही कई बड़े कलाकारों को लिया जा चुका है। इनमें नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख नाम हैं, जो फ‍िल्‍म में भूमिका निभा रहे हैं। फ‍िल्‍मी गलियारों में यह खबर भी है कि जवान में थलपति विजय एक रोमांचक कैमियो कर रहे हैं। हालांकि यह खबर अभी कन्‍फर्म नहीं है। इस बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की जवान में ‘पुष्‍पा' फ‍िल्‍म के हीरो अल्लू अर्जुन भी भूमिका निभा सकते हैं। खबर कन्‍फर्म होती है, तो यह अल्लू अर्जुन का बॉलीवुड डेब्‍यू होगा। कहा जा रहा है कि एटली ने अल्‍लू अर्जुन से फ‍िल्‍म में एक विशेष कैमियो के लिए कॉन्‍टैक्‍ट किया है। अगर खबर सच होती है तो शाहरुख और अल्‍लू अर्जुन की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है। 

peepingmoon.com की रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्‍लू अर्जुन ने अभी तक जवान में रोल निभाने के लिए हामी नहीं भरी है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि अल्‍लू इस फ‍िल्‍म में भूमिका निभाने के लिए राजी हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि अल्‍लू को जिस किरदार के लिए पेशकश की गई है, वह फ‍िल्‍म की कहानी से कनेक्‍ट करता है। अगर ‘पुष्‍पा' स्‍टार जवान में दिखाई देते हैं, तो टिकट खिड़की पर ‘आग' लगने की उम्‍मीद तो की ही जानी चाहिए। जून का महीना छुट्टियों का होता है। गर्मियों में बड़ी तादाद में दर्शक इस फ‍िल्‍म के लिए स‍िनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »