Elon Musk ने कहा, Instagram से होता है यूजर्स को डिप्रेशन

मस्क के एक फॉलोअर ने कहा कि ट्विटर से उन्हें गुस्सा नहीं आता, बल्कि इससे उन्हें पूरा दिन हंसी आती है

Elon Musk ने कहा, Instagram से होता है यूजर्स को डिप्रेशन

ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • मस्क ने ट्विटर से लोगों को गुस्सा आने की भी राय जाहिर की
  • इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई
  • मस्क ने बताया कि वह वैक्सीन के समर्थक हैं
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk का कहना है कि सोशल मीडिया साइट Instagram से यूजर्स को डिप्रेशन होता है। उन्होंने ट्विटर से लोगों को गुस्सा आने की भी राय जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर यूजर्स से पूछा, "इंस्टाग्राम से लोग डिप्रेशन में आते हैं और लोगों को ट्विटर से गुस्सा आता है। इनमें से कौन सा बेहतर है?"

इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। मस्क के एक फॉलोअर ने कहा कि ट्विटर से उन्हें गुस्सा नहीं आता, बल्कि इससे उन्हें पूरा दिन हंसी आती है। एक अन्य फॉलोअर का कहना था कि Microsoft के मालिकाना हक वाली प्रोफेशनल लिंकिंग साइट LinkedIn से लोग वास्तव में डिप्रेशन में आते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि ट्विटर से लोगों को गुस्सा कम आता है लेकिन वे राजनेताओं के बेतुके बयानों और नखरों से हैरान जरूर होते हैं। मस्क ने इस पर जवाब दिया कि वे ट्विटर पर काफी हंसते हैं। उन्होंने बताया कि वह वैक्सीन के समर्थक हैं लेकिन अगर पूरी जनसंख्या को वैक्सीन लगा दी जाए तो यह खराब हो सकता है। 

ट्विटर को पिछले वर्ष के अंत में मस्क के टेकओवर करने के बाद से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है और मस्क कंपनी के खर्च को घटाने के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। पिछले सप्ताह ट्विटर ने एशिया पैसेफिक के सिंगापुर में अपने हेडक्वार्टर के स्टाफ से बिल्डिंग को खाली करने को कहा था। इससे पहले ट्विटर की एशिया पैसेफिक के लिए यूनिट में बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी हुई थी। कंपनी ने हाल ही में इस रीजन के इंटेग्रिटी हेड,  Nur Azhar Bin Ayob को भी कंपनी से हटा दिया था।  

पिछले महीने ट्विटर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने हेडक्वार्टर की बिल्डिंग का किराया नहीं चुकाने की वजह से कोर्ट में खींचा गया था। ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है। इस ऑफिस की मालिक  Columbia Reit ने बताया था कि उसने ट्विटर को 16 दिसंबर को नोटिस दिया था कि अगर किराया नहीं चुकाया जाता तो वह अपनी लीज पर डिफॉल्ट करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »