• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ultraviolette की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1 दिन में 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

Ultraviolette की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1 दिन में 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14 hp की पावर का है

Ultraviolette की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1 दिन में 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

इसमें 4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है
  • यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है
  • यह Frost White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध होगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च की गई इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक दिन में 1,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। Ultraviolette ने इसके शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का प्राइस रखा था। इस ऑफर को बढ़ाकर अगली 1,000 बुकिंग्स तक कर दिया गया है। 

इसके बाद Shockwave का प्राइस बढ़कर लगभग 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो जाएगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार दी गई है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। इसमें बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग  के लिए हैंडलबार भी दी गई है। यह Frost White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध होगी। 

Ultraviolette की Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14 hp की पावर का है। Shockwave की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें 4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। हालांकि, Shockwave की डिलीवरी अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू होगी। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ Ultraviolette ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को भी पेश किया था। इसे भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दो दिन में 20,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी ने बताया था कि इसकी शुरुआती 10,000 बुकिंग्स के लिए 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का विशेष प्राइस होगा। इस पेशकश को बढ़ाकर शुरुआती 50,000 बुकिंग्स तक कर दिया गया है। Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। यह चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »