Tesla की राइवल BYD की भी भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने की तैयारी

BYD और हैदराबाद की फर्म Megha Engineering and Infrastructures ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए देश के रेगुलेटर्स को प्रपोजल दिया है

Tesla की राइवल BYD की भी भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने की तैयारी

चीन की इस कंपनी ने एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट प्रपोजल जमा किया है

ख़ास बातें
  • BYD ने हैदराबाद की एक फर्म के साथ टाई-अप किया है
  • चीन की इस कंपनी से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिलती है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। हाल ही में इस सेगमेंट की एक बड़ी कंपनी Tesla ने भारत में EV की फैक्टरी लगाने की योजना का खुलासा किया था। टेस्ला की राइवल BYD ने भी देश में इलेक्ट्रिक कारें और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगभग एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट प्रपोजल जमा किया है। 

BYD की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले कुछ सूत्रों ने Reuters को बताया कि BYD और हैदराबाद की फर्म Megha Engineering and Infrastructures ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए देश के रेगुलेटर्स को प्रपोजल दिया है। इन दोनों कंपनियौों की योजना भारत में BYD के ब्रांड वाली इलेक्ट्रिक कारों से लेकर लग्जरी मॉडल्स तक बनाने की है। दुनिया की सबसे बड़ी EV और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स की प्रोड्यूसर BYD ने इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने यह बताया था कि उसकी देश में फैक्टरी लगाने की योजना है। 

इससे पहले अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बिलिनेयर Elon Musk की अगुवाई वाली इस कंपनी की योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। इस बारे में टेस्ला ने Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए निवेदन का उत्तर नहीं दिया था। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »