Tesla की इस वर्ष बिना ड्राइवर के चलने वाली कारें लाने की तैयारी

Tesla के CEO, Elon Musk इससे पहले फुली ऑटोनॉमस सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स लाने की अपनी समयसीमा को पूरी नहीं कर सके थे

Tesla की इस वर्ष बिना ड्राइवर के चलने वाली कारें लाने की तैयारी

कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच दुनिया भर में 4,66,140 व्हीकल्स की बिक्री की है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों से कंपनी इस टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर रही है
  • कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में कई बार व्हीकल्स के प्राइसेज घटाए हैं
  • टेस्ला के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla ने इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी की है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी इस टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर रही है। Tesla के CEO, Elon Musk इससे पहले फुली ऑटोनॉमस सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स लाने की अपनी समयसीमा को पूरी नहीं कर सके थे। 

मस्क ने चीन के शंघाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक कॉन्फ्रेंस को वीडियो लिंक के जरिए अपने संबोधन में कहा, "मुझे लगता है कि हम बिना मानवीय निगरानी के फुल सेल्फ-ड्राइविंग हासिल करने के काफी निकट हैं। मेरा मानना है कि इस वर्ष के अंत तक इस तरह के व्हीकल्स को लॉन्च किया जा सकता है।" उन्होंने यह माना कि इस टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने की पिछली समयसीमा को लेकर उनका पूर्वानुमान गलत था। मस्क ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार हम पहले की तुलना में इसके निकट पहुंच गए हैं।" टेस्ला के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि वह शंघाई में दूसरी बड़ी फैक्टरी लगाएगी। 

टेस्ला की दूसरी तिमाही में व्हीकल्स की डिलीवरी 83 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में कई बार व्हीकल्स के प्राइसेज घटाए हैं। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच दुनिया भर में 4,66,140 व्हीकल्स की बिक्री की। पिछले वर्ष की समान अवधि में टेस्ला ने 2,54,695 यूनिट्स बेची थी। कंपनी की दूसरी तिमाही में कुल डिलीवरी में लगभग 96 प्रतिशत हिस्सेदारी मॉडल Y क्रॉसओवर और एंट्री-लेवल सेडान मॉडल 3 की थी। टेस्ला ने अप्रैल से जून के बीच 4,79,700 व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया। इस वर्ष की पहली छमाही में इसकी की सेल्स लगभग नौ लाख व्हीकल्स की है। कंपनी ने पहली तिमाही में 4,22,875 यूनिट्स बेची थी। 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दौरान मस्क के साथ मुलाकात की थी और उन्हें भारत में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित किया था। इससे पहले टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने को लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। मोदी के साथ मुलाकात के बाद मस्क ने कहा था कि भारत के भविष्य को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना था कि दुनिया में किसी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »