Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी, कंपनी दिल्ली में खोल सकती है शोरूम

शोरूम के लिए कंपनी दक्षिण दिल्ली में DLF के Avenue Mall और गुरूग्राम में भी कुछ लोकेशंस का आकलन कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • राजधानी में शोरूम के लिए जगह पर कंपनी की DLF के साथ बातचीत हो रही है
  • केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को लॉन्च किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla जल्द भारत में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में टेस्ला ने देश में अपने इनवेस्टमेंट की योजना को टाल दिया था। कंपनी के चीफ, Elon Musk ने अप्रैल में भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। 

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने Reuters को बताया कि राजधानी में शोरूम के लिए जगह के बारे में कंपनी की DLF के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि, एक अन्य सूत्र का कहना था कि देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF के साथ टेस्ला की डील होना निश्चित नहीं है। यह अन्य रियल्टी डिवेलपर्स के साथ भी बातचीत कर रही है। इस बारे में DLF और टेस्ला ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में एक योजना को लॉन्च किया था। 
Advertisement

शोरूम के लिए कंपनी दक्षिण दिल्ली में DLF के Avenue Mall और गुरूग्राम में भी कुछ लोकेशंस का आकलन कर रही है। पिछले वर्ष अमेरिकी टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है। Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

अप्रैल में मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था, "टेस्ला में काम का अधिक बोझ होने के कारण भारत का विजिट टालना पड़ रहा है लेकिन मैं मौजूदा वर्ष में इस विजिट का इंतजार कर रहा हूं।" टेस्ला के अलावा मस्क अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink के लिए भी देश में बिजनेस शुरू करने की अनुमति मांग रहे हैं। पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी और मस्क की अमेरिका के न्यूयॉर्क में मीटिंग हुई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.