• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla Model 3 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार पेश, 629 किमी की रेंज और नए फीचर्स से लैस

Tesla Model 3 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार पेश, 629 किमी की रेंज और नए फीचर्स से लैस

Tesla Model 3 फेसलिफ्ट एक बार चार्ज करने पर 629 किमी (डब्ल्यूएलटीपी) की दूरी तय कर सकती है।

Tesla Model 3 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार पेश, 629 किमी की रेंज और नए फीचर्स से लैस

Photo Credit: Tesla

Tesla Model 3 की रेंज 629 किमी है।

ख़ास बातें
  • Tesla Model 3 में 15.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • Tesla Model 3 एक बार चार्ज करने पर 629 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • Tesla Model 3 का म्यूजिक सिस्टम LR वेरिएंट पर 17 स्पीकर के साथ अपडेट हुआ।
विज्ञापन
Tesla ने Tesla Model 3 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान से पेश कर दिया है। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक का नया वर्जन काफी बदलावों के साथ आया है। फेसलिफ्ट मॉडल एक बार चार्ज होकर  629 किमी की रेंज प्रदान करता है। यहां हम आपको Tesla Model 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tesla Model 3 फेसलिफ्ट की उपलब्धता


अपडेटेड मॉडल 3 अगले साल से ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक कीमतें सामने नहीं आई हैं। यूरोप और मिडिल ईस्ट मार्केट्स के लिए डिलीवरी अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी। नॉर्थ अमेरिकी में बिक्री बाद में शुरू होगी। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार के आने की संभावना बिलकुल कम हैं।


Tesla Model 3 फेसलिफ्ट की पावर और रेंज


Tesla Model 3 के नए मॉडल में वेरिएंट के आधार पर रेंज में 5-8 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। रेंज की बात करें तो नई कार अब एक बार चार्ज करने पर 629 किमी (डब्ल्यूएलटीपी) की दूरी तय कर सकती है। दूसरी ओर स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव मॉडल की रेंज 554 किमी है, जबकि पहले रेंज 491 किमी थी। RWD वेरिएंट 6.1 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं LR AWD वेरिएंट 4.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।


Tesla Model 3 फेसलिफ्ट के फीचर्स


Tesla ने Model 3 के म्यूजिक सिस्टम को एलआर वेरिएंट पर 17 स्पीकर के साथ अपडेट किया है, जिसमें 2 सबवूफर और 2 एम्पलीफायर शामिल हैं। टेस्ला के फेसलिफ्ट मॉडल में स्लिमर एलईडी हेडलैंप के साथ एक रिफ्रेश बम्पर भी दिया गया है। कार के रियर में भी नई सी-शेप की टेल लाइट्स दी गई है। कार के डिजाइन में कई अन्य बदलाव किए गए हैं।

इंटीरियर की बात करें तो मॉडल 3 में 15.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि पिछले सिस्टम से ज्यादा रिस्पॉन्स प्रदान करता है। वहीं पिछले मॉडल में 15 इंच का सिस्टम था। कार में एक नया लुक वाला स्टीयरिंग व्हील भी है, जिसमें इंडीकेटर को ऑपरेट करने के लिए बटन हैं। टचस्क्रीन आइकन के साथ ड्राइव मोड सिलेक्शन को टॉगल किया जा सकता है। नई इलेक्ट्रिक कार के अन्य फीचर्स में दो वायरलेस फोन चार्जर, 3 यूएसबी-सी पोर्ट और इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन के लिए रियर में 8 इंच की डिस्प्ले शामिल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »