681KM की तगड़ी माइलेज के साथ Tesla Model 3 और Model Y लॉन्च, जानें क्या है खास

Tesla Model Y एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो अधिकतम 250 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। यह कार सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

681KM की तगड़ी माइलेज के साथ Tesla Model 3 और Model Y लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Tesla

ख़ास बातें
  • टेस्ला (Tesla) ने थाईलैंड में दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं।
  • Tesla Model 3 की कीमत 1,759,000 baht यानी कि लगभग 50,115 डॉलर है।
  • Tesla Model Y इलेक्ट्रिक एसयूवी 250km की स्पीड से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
दुनिया में अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक कारों के लिए लोकप्रिय कंपनी टेस्ला (Tesla) ने थाईलैंड में दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं। लॉन्च हुए नए मॉडल्स में Model 3 और Model Y शामिल हैं। इन दोनों नई कारों के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। Tesla की ये दोनों कारों रेंज और स्पीड के मामले में काफी आगे हैं। आइए टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tesla Model 3 और Tesla Model Y की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tesla Model 3 की कीमत 1,759,000 baht यानी कि लगभग 50,115 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी। वहीं Tesla Model Y की कीमत 1,959,000 baht यानी कि लगभग 55,810 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी। उपलब्धता की बात की जाए तो कंपनी ने वादा किया है कि इन कारों की डिलीवरी 2023 के पहले क्वार्टर से हो जाएगी। Tesla नए सुपरचार्ज सर्विस पॉइंट भी लगाने का प्लान बना रही है जो कि अगले साल की पहली तिमाही में लगाए जाने की उम्मीद है। सेंट्रल एरिया में कम से कम एक इंस्टॉलेशन होगा। इस प्लान में 2023 के आखिर तक 10 प्वाइंट तक एक्सटेंशन शामिल होगा। 
 

Tesla Model 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tesla Model 3  एक इलेक्ट्रिक सेडान है जो अधिकतम 261 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 681 KM की रेंज प्रदान कर सकती है। यह कार भी सिर्फ 3.3 सेकंड में 0-100km/r की स्पीड पकड़ सकती है।  Model 3 को सेफ्टी की सभी कैटेगरी और सबकैटेगरी के लिए NHTSA 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स दी गई हैं। टेस्ला की इस इलेक्ट्रिक कार में शानदार इंटीरियर और एंटरटेनमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं।
 

Tesla Model Y के स्पेसिफिकेशंस


Tesla Model Y एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो अधिकतम 250 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। यह कार सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 623 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Tesla Model Y को सेफ्टी की सभी कैटेगरी और सबकैटेगरी के लिए NHTSA 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स दी गई हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »