• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla Model 3 को मात देने आई 635KM रेंज वाली Polestar 2 इलेक्ट्रिक सेडान, Volvo और चीनी कंपनी ने मिलकर किया निर्माण

Tesla Model 3 को मात देने आई 635KM रेंज वाली Polestar 2 इलेक्ट्रिक सेडान, Volvo और चीनी कंपनी ने मिलकर किया निर्माण

Polestar 2 में एक एडवांस बैटरी पैक है जो कि सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन में अनुमानित 300 मील (482 किमी) की रेंज और ड्यूल मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन 270 मील (434 किमी) की रेंज प्रदान कर सकता है।

Tesla Model 3 को मात देने आई 635KM रेंज वाली Polestar 2 इलेक्ट्रिक सेडान, Volvo और चीनी कंपनी ने मिलकर किया निर्माण

Photo Credit: Polestar

Polestar 2

ख़ास बातें
  • Polestar 2 सिंगल चार्ज में 635 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।
  • Polestar ने अभी-अभी अपनी Polestar 2 सेडान के अपडेट वर्जन को पेश किया है।
  • Polestar ने अभी तक नई Polestar 2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Volvo और चीनी ऑटोमेकर Geely के स्वामित्व वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड Polestar ने अपनी Polestar 2 सेडान के अपडेट वर्जन को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक सेडान Tesla Model 3 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। नई पोलस्टर 2 में इसके पुराने मॉडल की तुलना में कई बदलाव हैं। यहां हम आपको नई Polestar 2  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Polestar 2 की कीमत


Polestar ने अभी तक नई Polestar 2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी वर्तमान कीमत $48,400 डॉलर यानी कि 39,48,496 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। Tesla Model 3 के  272 मील की रेंज वाले मॉडल की कीमत $44,000 डॉलर यानी कि लगभग 35,89,410 रुपये है। जबकि लॉन्ज रेंज वर्जन 338 मील रेंज प्रदान करता है।
 

Polestar 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Polestar 2 में एक एडवांस बैटरी पैक है जो कि सिंगल-मोटर है। कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक यह 635 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। जबकि पुराना मॉडल सिंगल-मोटर वर्जन में 270 मील और ड्यूल मोटर वर्जन में 260 मील की रेंज प्रदान करता था। नए बैटरी पैक को 205 किलोवाट की रेट के साथ तेजी से चार्ज किया जा सकता है। लॉन्ग रेंज वर्जन 205 kW DC से 28 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो सकता है। वहीं 11 kW AC से 8 घंटे में 0 से 100% चार्ज हो सकती है।  स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 135 kW DC से 34 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो सकता है। वहीं 11 kW AC से 7 घंटे में 0 से 100% चार्ज हो सकती है। 

नई Polestar 2 में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलती हैं जो कि 476 HP की पावर जनरेट कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार केवल 4.2 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। पोलस्टार ने रियर-व्हील ड्राइव एक्सपीरियंस को बढ़ाने और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ड्यूल मोटर वर्जन टॉर्क रेशियो को फिर से कैलिब्रेट किया है।

डिजाइन की बात करें तो Volvo और Geely की Polestar 2 को एक नया डिजाइन दिया गया है जिसमें इसका रडार और फॉरवर्ड-फेसिंग कैमरा है। यह कार ज्यादा ड्राइवर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और एक 360-डिग्री कैमरा शामिल है, जो पहले ऑप्शन थे। पोलस्टार के एक कदम से टेस्ला की टेक्नोलॉजी से लैस और ऑटोपायलट सपोर्ट कारों को टक्कर देने में मदद मिलेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »