• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टेस्ला को बड़ा झटका, एलन मस्क की चेतावनी के बाद वैल्यू 80 अरब डॉलर गिरी

टेस्ला को बड़ा झटका, एलन मस्क की चेतावनी के बाद वैल्यू 80 अरब डॉलर गिरी

मस्क ने कहा था कि टेस्ला एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले एक वर्ष से अधिक से EV इंडस्ट्री डिमांड धीमी होने से जूझ रही है

टेस्ला को बड़ा झटका, एलन मस्क की चेतावनी के बाद वैल्यू 80 अरब डॉलर गिरी
ख़ास बातें
  • चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है
  • टेस्ला एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाए थे
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के  CEO, Elon Musk की इस वर्ष सेल्स कमजोर रहने की चेतावनी के बाद कंपनी के शेयर प्राइस में जोरदार गिरावट आई है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग 80 अरब डॉलर घट गई है। कंपनी का मार्जिन पहले ही घट गया है। कंपनी के इनवेस्टर्स को डिमांड कमजोर रहने और चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। 

मस्क ने कहा था कि टेस्ला एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक कार को अमेरिका के टेक्सास में कंपनी की फैक्टरी में अगले वर्ष की दूसरी छमाही में बनाया जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि इसका प्रोडक्शन बढ़ाने में मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी की जरूरत होगी। पिछले एक वर्ष से अधिक से EV इंडस्ट्री डिमांड धीमी होने से जूझ रही है। 

टेस्ला अगर प्राइसेज में कटौती करती है तो इससे इस सेगमेंट के स्टार्टअप्स और Ford जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों पर प्रेशर बढ़ेगा। मस्क ने कहा था कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर ट्रेड से जुड़ी बंदिशें नहीं लगाई गई तो वे ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए खतरा बन सकती हैं। टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की फंडिंग वाली BYD अपनी कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों के दम पर पिछले तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बन गई थी। 

कंपनी ने पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद वह बिक्री में BYD से पीछे रह गई। इसके अलावा टेस्ला के मार्जिन पर भी बड़ा असर पड़ा है। मस्क ने बताया था कि चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियां कड़ी टक्कर दे रही हैं और अगर इन पर टैरिफ नहीं लगाए गए तो ये चीन से बाहर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।  पिछले वर्ष के अंत में चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को पेश किया था। कंपनी ने बताया था कि उसका टारगेट इंटरनेशनल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है। शाओमी की इलेक्ट्रिक कार SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicles, Demand, Tesla, Competition, Sales, Elon Musk, Value, BYD, Tax, China, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »