Tesla ने लिया पुणे में ऑफिस, 11 लाख से अधिक का होगा मंथली रेंट

टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में काफी देर हुई है

Tesla ने लिया पुणे में ऑफिस, 11 लाख से अधिक का होगा मंथली रेंट

पिछले सप्ताह कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने ऑफिस के लिए पांच वर्ष का लीज एग्रीमेंट किया है
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं
  • इसके लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना आगे बढ़ रही है। पिछले सप्ताह कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने पुणे के पंचशील बिजनेस पार्ट में Tablespace Technologies के साथ 5,850 स्क्वेयर फीट के ऑफिस के लिए पांच वर्ष का लीज एग्रीमेंट किया है। इस ऑफिस का मासिक किराया 11.65 लाख रुपये से अधिक होगा। इसके लिए 34.95 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया गया है। रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix की ओर से शेयर किए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, यह लीज एग्रीमेंट 26 जुलाई को रजिस्टर्ड कराया गया था। इस ऑफिस की पुणे एयरपोर्ट से दूरी तीन किलोमीटर की है। 

टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में काफी देर हुई है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। टेस्ला की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। 

बिलिनेयर Elon Musk की अगुवाई वाली इस कंपनी की योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है। टेस्ला ने चीन के शंघाई में अपनी दूसरी बड़ी फैक्टरी लगाने की भी जानकारी दी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »