भारत में जल्द एंट्री कर सकती है टेस्ला, अगले वर्ष से कंपनी के EV हो सकते हैं इम्पोर्ट

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कंपनी की देश के मार्केट में एंट्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 17:54 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के प्लांट के लिए तीन राज्यों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट टैक्स को घटाने की मांग की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी शुरुआत में दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट कर सकती है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) Tesla की जल्द देश में एंट्री हो सकती है। केंद्र सरकार के साथ कंपनी के एग्रीमेंट के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इसके तहत टेस्ला अगले वर्ष से देश में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट कर सकती है। इसके बाद टेस्ला एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार,टेस्ला के प्लांट के लिए गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कंपनी की देश के मार्केट में एंट्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हालांकि, टेस्ला ने अपने प्लांट के लिए लोकेशन को तय नहीं किया है। इन तीनों राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एक्सपोर्ट के लिए इकोसिस्टम मौजूद है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी शुरुआत में दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट कर सकती है। इसके साथ ही देश से कंपोनेंट्स की खरीदारी को भी बढ़ाया जाएगा। कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट को घटाने के लिए देश में बैटरी बनाने की भी योजना है। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए इम्पोर्ट टैक्स को घटाने की मांग की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि इस टैक्स को घटाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। टेस्ला को सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कहा है। हाल ही में Financial Times की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैरिफ को घटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो दूनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk की इस कंपनी को देश में जल्द बिजनेस शुरू करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। 

इस रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि टेस्ला ने सरकार से शुरुआत में इम्पोर्ट टैरिफ में छूट का निवेदन किया है जिससे कंपनी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) कारों के इम्पोर्ट पर 70 प्रतिशत की कस्टम्स ड्यूटी के बोझ को कुछ घटा सके। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, सरकार के इस तरह के किसी फैसले से टेस्ला के अलावा ऐसी सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को मदद मिल सकती है जो देश में EV का इम्पोर्ट करती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.