Tesla में छंटनी जारी, इस वर्ष कंपनी से बाहर हो चुके हैं 6,000 वर्कर्स

इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने छंटनी का फैसला किया है

Tesla में छंटनी जारी, इस वर्ष कंपनी से बाहर हो चुके हैं 6,000 वर्कर्स

यह कंपनी की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है

ख़ास बातें
  • EV के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है
  • इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • मस्क ने कहा था कि कंपनी को दोबारा ऑर्गनाइज करने की जरूरत है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla को पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत से लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है। 

मस्क ने कहा है कि इससे टेस्ला की कॉस्ट में कमी होगी और अपने के इंटरनेशनल बिजनेस को संतुलित बनाया जाएगा। टेस्ला की कुल वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाने की योजना है। कंपनी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने प्लांट्स से 600 से अधिक वर्कर्स को हटाने की जानकारी दी है। इस छंटनी की शुरुआत अगले महीने से होगी। कंपनी के कैलिफोर्निया में Palo Alto प्लांट में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। इसके अलावा Freemont के प्लांट में Cybertruck को छोड़कर टेस्ला के सभी मॉडल्स बनाए जाते हैं। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया था। यह टेस्ला की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। कंपनी को सेल्स में कमी और चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर जैसी चुनौतियों से निपटने की जरूरत है। पिछले महीने के अंत में मस्क ने कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से कुछ एग्जिक्यूटिव्स की छंटनी की थी। इससे पहले टेस्ला की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती हुई थी। मस्क ने कहा था कि कंपनी को दोबारा ऑर्गनाइज करने की जरूरत है। मस्क ने टेस्ला के सीनियर मैनेजमेंट में कटौती करने के साथ ही सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का रहा था। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2.51 अरब डॉलर का था। 

कुछ महीने पहले कंपनी ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में टेस्ला के EV की डिलीवरी में लगभग 8.5 प्रतिशत की कमी हुई है। हाल ही में मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था। इस विजिट में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मीटिंग होनी थी। मस्क ने अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink के लिए भी देश में बिजनेस शुरू करने की अनुमति मांगी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »