Tata Motors ने बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च की Nexon EV, 14 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

कंपनी का दावा है कि इसे 60 kW फास्ट चार्जर से लगभग 40 मिनटों में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 23:55 IST
ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स का EV के मार्केट में पहला स्थान है
  • Nexon EV के 45 kWh की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 489 किलोमीटर होगी
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने Nexon EV को 45 kWh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च किा है। इसका प्राइस 13.99 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका रेड डार्क एडिशन भी उपलब्ध होगा। हालांकि, इसका प्राइस 20,000 रुपये अधिक है। 

इस इलेक्ट्रिक कार को Creative, Fearless, Empowered और Empowered+ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। टाटा मोटर्स का दावा है कि Nexon EV के 45 kWh की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 489 किलोमीटर की रेंज देगी। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, V2L और V2Vn चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से इसकी बैटरी पावर के इस्तेमाल से अन्य अप्लायंसेज और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी चार्ज किया जा सकेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि इसे 60 kW फास्ट चार्जर से लगभग 40 मिनटों में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी ने अप्रैल में EV के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्शन को बढ़ाने के लिए Shell के साथ एग्रीमेंट किया था। ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स के EV कस्टमर्स Tata Power के EV चार्जर्स के साथ ही थर्ड-पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। टाटा पावर के पास 8,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। देश में कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। 

इससे पहले EV के चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए टाटा मोटर्स ने Hindustan Petroleum (HPCL) के साथ टाई-अप किया था। इसके तहत, इस वर्ष के अंत तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लगभग 5,000 फ्यूल पंपों पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। HPCL के पास 21,000 से ज्यादा फ्यूल पंप हैं। इन फ्यूल पंपों पर चार्जर लगाने से कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक्सपीरिएंस को बेहतर कर सकेगी। HPCL के फ्यूल पंपों पर 3,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस लग चुके हैं। हाल ही में Tata Motors ने EV के प्राइस घटाए थे। कंपनी ने केवल EV के लिए अपना पहला शोरूम गुरूग्राम में शुरू किया है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.