Ola Electric अगले सप्ताह लॉन्च करेगी S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1 लाख रुपये से कम होगा प्राइस

Ola S1X का हेडलैम्प S1 Air के जैसा हो सकता है। इसके अलावा टेल लैम्प के डिजाइन को भी समान रखा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 1 लाख रुपये से कम होने की संभावना है
  • Ola S1X के कुछ स्पेसिफिकेशंस S1 Air के समान हो सकते हैं
  • कंपनी ने S1 Air को 4.5 kW की मोटर के साथ लॉन्च किया है

यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric अगले सप्ताह एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसका प्राइस 1 लाख रुपये से कम होने की संभावना है। हाल ही में कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस वाला S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ola S1X के कुछ स्पेसिफिकेशंस S1 Air के समान हो सकते हैं। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए जा सकते हैं। इसमें फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक होंगे। इसमें एलॉय के स्थान पर स्टील व्हील्स दिए जाएंगे। Ola S1X का हेडलैम्प S1 Air के जैसा हो सकता है। इसके अलावा टेल लैम्प के डिजाइन को भी समान रखा जा सकता है। हालांकि, इसकी स्क्रीन कम रिजॉल्यूशन वाली हो सकती है। इसमें स्कूटर के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिलेगी। यह पता नहीं चला है कि इसमें नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे या नहीं। 

कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के जैसा है। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। कंपनी ने S1 Air को 4.5 kW की मोटर के साथ लॉन्च किया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी गई है। 

ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। ओला इलेक्ट्रिक में इसमें जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी हैकंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.