Ola Electric ने S1 Air के लॉन्च से पहले की 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा टेस्टिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर हो सकती है
  • इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal and Sports होंगे

S1 Air का प्राइस 84,999 रुपये से लगभग 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric इस महीने अपना सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इससे पहले S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर होगी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर जल्द लॉन्च होने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया है। कंपनी ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में नहीं बताया गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड -  Eco, Normal and Sports होंगे। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी। कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के समान है। 

S1 Air का प्राइस 84,999 रुपये से लगभग 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है। इसे पांच डुअल टोन कलर्स - Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver में उपलब्ध कराया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। ओला इलेक्ट्रिक के D2C सेल्स और सर्विस मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी और सर्विसिंग शामिल है। हालांकि, कंपनी को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा वेबसाइट और ऐप के जरिए मिलता है। ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत मार्केट शेयर होने का दावा है। 

कंपनी इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हालांकि, कंपनी ने यह तय नहीं किया है कि वह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कितनी रकम जुटाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.