Ola Electric के S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 12,000 रुपये तक डिस्काउंट

Ola S1 पर 10,000 रुपये और Ola S1 Pro पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी

Ola Electric के S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 12,000 रुपये तक डिस्काउंट

कंपनी अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • Ola S1 पर 10,000 रुपये और Ola S1 Pro पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट है
  • यह ऑफर केवल दो दिनों 18 और 19 फरवरी के लिए उपलब्ध है
  • Ola S1 Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। Ola S1 पर 10,000 रुपये और  Ola S1 Pro पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान Ola Care+ पर कस्टमर्स को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

ये ऑफर्स केवल दो दिनों 18 और 19 फरवरी के लिए उपलब्ध हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। Ola S1 का शुरुआती प्राइस 99,999 रुपये है। इसकी रेंज 121 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह केवल 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी पीक पावर 8.5 kW की है। Ola S1 Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है। यह 170 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसे चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं। यह 2.9 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हायपर जैसे ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं। 

हाल ही में कंपनी ने मार्च तक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने शुरुआत में केवल D2C बिजनेस मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करने का फैसला किया था। पिछले वर्ष कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलने की शुरुआत की थी। इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। 

कंपनी ने बताया था, "ओला के एक्सपीरिएंस सेंटर्स को शुरुआत से सफलता मिली है। इसस हम कस्टमर्स के निकट पहुंचे हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के साथ ही इनकी सर्विस भी कराई जा सकती है। टियर तीन और चार शहरों में भी इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।" ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके कस्टमर्स में से लगभग 80 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ओला इलेक्ट्रिक अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »