ओला इलेक्ट्रिक को लगा बड़ा झटका, मार्केट शेयर घटकर 18 प्रतिशत हुआ

ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है

ओला इलेक्ट्रिक को लगा बड़ा झटका, मार्केट शेयर घटकर 18 प्रतिशत हुआ

कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष की शुरुआत में कंपनी का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक था
  • इस सेगमेंट में Bajaj Auto और TVS Motor की हिस्सेदारी बढ़ रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric की बिक्री में कमी हो रही है। जनवरी में भी यह इस सेगमेंट में तीसरे स्थान पर है। वाहन पोर्टल के 15 जनवरी के डेटा के अनुसार, इस महीने के पहले पखवाड़े में कंपनी ने लगभग 6,655 यूनिट्स की बिक्री की है। यह 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के बराबर है। 

पिछले वर्ष की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक का था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेगमेंट में Bajaj Auto और TVS Motor ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा है। इन दोनों कंपनियों के पास संयुक्त तौर पर 48 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। Ather Energy का मार्केट शेयर बढ़कर 14.2 प्रतिशत पर पहुंच गया है। ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंपनी से दोबारा इस बारे में जानकारी मांगी है। 

पिछले महीने भी CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को पत्र भेजकर यह जानकारी मांगी थी। कर्नाटक हाई कोर्ट ने CCPA के पिछले पत्र का उत्तर देने के लिए कंपनी को छह सप्ताह की समयसीमा दी थी। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक को मार्केट्स रेगुलेटर ने डिस्क्लोजर से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी थी। कंपनी के चीफ, Bhavish Aggarwal के महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग से पहले सोशल मीडिया पर घोषणा करने के कारण यह चेतावनी दी गई थी। 

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कंपनी को प्रशासनिक चेतावनी से जुड़ी एक ईमेल भेजी थी। ओला इलेक्ट्रिक को कर्नाटक हाई कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा था। CCPA की ओर से जारी किए गए एक नोटिस को हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया था। यह नोटिस कंपनी के खिलाफ जांच के हिस्से के तौर पर दिया गया था। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कस्टमर्स की 10,000 से अधिक शिकायतों के बाद अतिरिक्त डॉक्यूमेंट मांगे गए थे। हाई कोर्ट ने कहा था कि यह नोटिस एक सक्षम जांच अधिकारी ने जारी किया है और कंपनी को मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों की शुरुआती जांच की थी। इसमें कस्टमर्स के अधिकारों का उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और सर्विस में कमियों से जुड़े उल्लंघन पाए गए थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »