Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्रूज कंट्रोल फीचर के लिए लग सकती है फीस

इस फीचर के इस्तेमाल से राइडर इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक तय स्पीड पर एक्सेलरेटर का इस्तेमाल किए बिना चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 23:31 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर को 20 से 80 kmph की स्पीड के बीच एक्टिवेट किया जा सकता है
  • इसके लिए नॉर्मल, हायपर और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है

कंपनी की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने वालों को क्रूज कंट्रोल फीचर के लिए सब्सक्रिप्शन फीस चुकानी पड़ सकती है। इस फीचर के इस्तेमाल से राइडर इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक तय स्पीड पर एक्सेलरेटर का इस्तेमाल किए बिना चल सकता है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो के साथ पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक समान स्पीड पर चला रहा है और उसके हाथ हैंडलबार पर नहीं हैं। इस वीडियो के देखकर ऐसा लग रहा है कि यह व्यक्ति क्रूज कंट्रोल पर स्कूटर को चला रहा है। हालांकि, यह पोस्ट एक अन्य यूजर ने शेयर की थी। अग्रवाल ने इसे दोबारा शेयर कर अपनी पोस्ट में लिखा है, "इसे देखने के बाद क्रूज कंट्रोल के लिए एक सब्सक्रिप्शन फीस लगाने पर सोचा जा रहा है।" इससे यह अटकल लग रही है कि ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्रूज कंट्रोल फीचर के लिए कस्टमर्स को फीस देनी पड़ सकती है। 

इस फीचर को 20 से 80 kmph की स्पीड के बीच एक बटन को दबाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए नॉर्मल, हायपर और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। ओला इलेक्ट्रिक की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने अक्टूबर में लगभग 24,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सेल्स में लगभग ढाई गुना की बढ़ोतरी है। ओला इलेक्ट्रिक को उम्मीद है कि नवंबर में भी सेल्स में तेजी बनी रहेगी। इसने बताया है कि इस वर्ष के पहले 10 महीनों में उसने दो लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं और इस आंकड़े को हासिल करने वाली वह देश की एकमात्र EV कंपनी है। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी। इसके लिए कंपनी की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में भी उतरने की योजना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.