TVS ने अक्टूबर में की अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स, iQube को जोरदार रिस्पॉन्स

पिछले महीने TVS की मोटरसाइकिल्स की बिक्री लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 2,01,965 यूनिट्स पर पहुंच गई

TVS ने अक्टूबर में की अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स, iQube को जोरदार रिस्पॉन्स

कंपनी के स्कूटर्स की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 1,65,135 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने 4,34,714 यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी का एक्सपोर्ट छह प्रतिशत बढ़कर 87,952 यूनिट्स का था
  • इसने कुछ महीने पहले एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X भी लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS ने अक्टूबर में अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स हासिल की है। पिछले महीने कंपनी ने 4,34,714 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के स्कूटर्स की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 1,65,135 यूनिट्स की रही। 

पिछले महीने TVS की मोटरसाइकिल्स की बिक्री लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 2,01,965 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने TVS ने iQube की 20,153 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 8,103 यूनिट्स का था। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट छह प्रतिशत बढ़कर 87,952 यूनिट्स का था। 

हाल ही में TVS Motor के iQube ने एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच और इसके ST वेरिएंट में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

कंपनी ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X भी लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola Electric का पहला स्थान है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने FAME-II सब्सिडी में कटौती की थी। इसके बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के प्राइसेज बढ़ गए थे। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना तक पहुंचने की संभावना है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने का अनुमान है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »