सिक्योरिटी में दमदार होगी Maruti Suzuki की e Vitara, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत में e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में ADAS, पार्किंग सेंसर्स और सात एयरबैग्स दिए गए हैं
  • हाल ही में e Vitara को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पेश किया था। कंपनी के e Vitara को भारत NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। 

Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं। e Vitara के स्ट्रक्चर में 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्ट्रा-हाई टेंसाइल और हाई-टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 43 प्वाइंट्स मिले हैं। 

Advertisement

e Vitara के सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड प्रोटेक्शन सिस्टम, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलेंगे। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara की बैट्रियों का 60 डिग्री सेल्सियस से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बेहतर परफॉर्मेंस होगा। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस टेस्ट में e Vitara को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर दिया गया है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में सात एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ ही ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है। 

भारत में e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन होगा। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.