भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इस सेफ्टी टेस्ट में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है
भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली थी
देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने e-Vitara की 50,000 यूनिट्स से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष अगस्त में Maruti Suzuki ने इस इलेक्ट्रिक SUV का एक्सपोर्ट शुरू किया था। कंपनी की गुजरात के हंसलपुर की फैक्टरी में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।
इस मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक SUV का एक्सपोर्ट जापान, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और ब्रिटेन सहित लगभग 50 देशों में किया जा रहा है। e-Vitara का सबसे अधिक एक्सपोर्ट यूरोप में किया जा रहा है। मारूति सुजुकी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन 100 से अधिक देशों में बिक्री के लिए बनाया गया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच देश से इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट में मारूति सुजुकी की हिस्सेदारी लगभग 93 प्रतिशत की थी।
भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है।
भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इस सेफ्टी टेस्ट में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। e Vitara का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Tata Motors की Curvv EV और MG Motor की Windsor EV से है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999