• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक

इस मार्केट में Mahindra Group का 464 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा रैंक है। Mahindra Group ग्रुप की बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 58.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक

इस सेगमेंट में Euler Motors का 1,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है

ख़ास बातें
  • सितंबर में इस सेगमेंट में 4,188 यूनिट्स की बिक्री हुई है
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में भी पिछले महीने बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में इस सेगमेंट में 4,188 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष के इसी महीने में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 1,622 यूनिट्स की थी। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में भी पिछले महीने बढ़ोतरी हुई है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पिछले महीने Tata Motors ने 1,275 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में Euler Motors का 1,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है। 

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में Mahindra Group का 464 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा रैंक है। Mahindra Group ग्रुप की बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 58.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में JBM Auto ने 271 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 95.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

इस मार्केट में टाटा मोटर्स की सेल्स पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में दोगुनी से कुछ अधिक रही है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने 7,369 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 42.2 प्रतिशत की है। टाटा मोटर्स के EVs के पोर्टफोलियो में Sierra EV, Tiago EV, Nexon EV और Harrier EV भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। इस मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी लगभग 22.2 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हाल ही में कंपनी ने  इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की XEV 9S के लिए मजबूत डिमांड है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  4. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  5. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  6. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  7. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  8. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »