iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है

iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 है
  • पिछले महीने iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

स्मार्टफोन मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि भारत में iQOO को 15 से 17 दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में iQOO ने इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की पुष्टि की थी। iQOO ने बताया था कि देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वर्जन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। भारत में OriginOS 7 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने वाला यह iQOO का पहला स्मार्टफोन होगा। 

iQOO के भारत में CEO, Nipun Marya ने Gadgets 360 को बताया था कि iQOO 16 में मुख्यतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के बजाय बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा था कि डिस्प्ले, कैमरा, कूलिंग सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैपेबिलिटीज पर भी कंपनी जोर दे रही है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU है। iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। 

हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  8. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  9. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  10. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »