• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mahindra ने पेश की 456 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक XUV400, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Mahindra ने पेश की 456 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक XUV400, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि वह XUV400 के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी लगभग 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी

Mahindra ने पेश की 456 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक XUV400, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है

विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 की प्राइसिंग की सोमवार को घोषणा कर दी। यह XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। यह दो वेरिएंट्स EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

कंपनी ने बताया कि यह इसकी शुरुआती 5,000 बुकिंग के लिए प्राइस है। कंपनी का दावा है कि वह XUV400 के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी लगभग 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी। इसकी बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके EL वेरिएंट की डिलीवरी मार्च में शुरू होगी। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। 

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी और इंसेंटिव दे रही हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »